एक्सप्लोरर

IAS Success Story: इंजीनियरिंग के बाद नौकरी करने लगे, फिर आया यूपीएससी का ख़याल, तीन बार प्री-परीक्षा में फेल और चौथे प्रयास में टॉपर बने आनंद

यूपीएससी की तैयारी करने वाले अधिकतर कैंडिडेट्स कोचिंग को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. कुछ कोचिंग को जरूरी मानते हैं, तो कुछ यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग को जरूरी नहीं मानते.

Success Story Of IAS Topper Anand Wardhan: यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले हर शख्स का अनुभव अलग होता है. कोई यहां जल्दी सफलता प्राप्त कर लेता है, तो किसी को लंबा वक्त लगता है. आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2016 में ऑल इंडिया रैंक 7 हासिल कर आईएएस बनने का सपना पूरा करने वाले आनंद वर्धन की कहानी बताएंगे. खास बात यह रही कि शुरुआती तीन प्रयासों में आनंद यूपीएससी की प्री-परीक्षा भी पास नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और हर बार ज्यादा मेहनत के साथ प्रयास किया. आखिरकार चौथे प्रयास में उन्होंने शानदार रैंक के साथ परीक्षा पास की.

दिल्ली से हासिल की इंजीनियरिंग की डिग्री 

आनंद का जन्म बिहार के सिवान जिले में हुआ था. वे पढ़ाई में काफी होशियार थे और इंटरमीडिएट तक उनका परफॉर्मेंस काफी बढ़िया रहा. इसके बाद वे दिल्ली आ गए और यहां से उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. इंजीनियरिंग करने तक उनके मन में यूपीएससी के फील्ड में जाने का बिल्कुल भी ख्याल नहीं था. इसलिए उन्होंने डिग्री के बाद एक नौकरी ज्वाइन कर ली. हालांकि नौकरी के दौरान उन्हें इस फील्ड में आने की सूझी और उन्होंने तैयारी करना शुरू कर दिया.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर

आनंद वर्धन को यूपीएससी की परीक्षा पास करने में लंबा वक्त लगा. जब उन्होंने शुरुआती तीन प्रयास किए तो वे प्री-परीक्षा भी पास नहीं कर पाए. लेकिन वे निराश नहीं हुए और उनके परिवार ने भी इस दौरान उनको काफी सपोर्ट किया. ऐसे में असफलताओं से घबराए बिना आनंद ने अपना सफर जारी रखा. उनका रवैया काफी सकारात्मक था और इसी कारण चौथे प्रयास में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की लिस्ट में नाम दर्ज किया. यूपीएससी में उनकी ऑल इंडिया रैंक 7 रही, जो एक खास उपलब्धि है. इस तरह उनका सफर करीब 5 साल का रहा.

यहां देखें आनंद का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को आनंद की सलाह

आनंद वर्धन का मानना है कि अगर आप यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको सही दिशा में मेहनत करनी पड़ेगी. उनके मुताबिक कोचिंग का फैसला कैंडिडेट्स को अपनी क्षमता के अनुसार लेना चाहिए. अगर आपको लगता है कि आपको गाइडेंस की जरूरत है तो आप कोचिंग ज्वाइन कर सकते हैं. इसके अलावा जो लोग नौकरी कर रहे हैं ऐसे लोग भी इस परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं. आनंद कहते हैं कि इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको आंसर राइटिंग की सबसे ज्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए. साथ ही अपने सिलेबस को बार-बार रिवाइज करना चाहिए.

IAS Success Story: घर वालों को भी भरोसा नहीं था कि लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा पास कर पाएंगे, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने खुद को किया साबित

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget