एक्सप्लोरर

IAS Success Story: घर वालों को भी भरोसा नहीं था कि लक्ष्य यूपीएससी की परीक्षा पास कर पाएंगे, लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने खुद को किया साबित

लक्ष्य ने ठान लिया था कि वे यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करके दिखाएंगे, भले ही उनका पिछला एजुकेशनल बैकग्राउंड कुछ भी रहा हो. लगातार मेहनत करके उन्होंने सफलता प्राप्त कर ली.

Success Story Of IAS Topper Lakshya Singhal: आज आपको यूपीएससी परीक्षा 2018 में 38वीं रैंक लाकर आईएएस अफसर बनने वाली लक्ष्य सिंघल की कहानी बताएंगे, जिनका एजुकेशनल बैकग्राउंड बहुत मजबूत नहीं था. हालांकि उन्होंने अपने बैकग्राउंड की परवाह किए बिना लगातार मेहनत की और दूसरे ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर अपना सपना पूरा किया. एक बार तो उनके घर वालों ने भी उन्हें यूपीएससी की तैयारी में अपना समय बर्बाद ना करने की सलाह दी थी, लेकिन लक्ष्य ने खुद को साबित करने की ठान ली थी. उन्हें समाज को कुछ कर दिखाना था और इस वजह से उन्होंने यूपीएससी का रास्ता चुना.

हाईस्कूल में आए थे अच्छे नंबर

लक्ष्य कहते हैं कि जो बच्चे पढ़ाई में होशियार नहीं होते, उनसे घरवाले थोड़ी कम उम्मीद रखते हैं. वे पढ़ाई में ज्यादा होशियार नहीं थे, लेकिन हाईस्कूल में अच्छे नंबर आए तो घरवालों ने उन्हें काफी महत्व दिया. उन्हें यह सम्मान अच्छा लगा और उन्होंने ठान लिया कि आगे इसी तरह मेहनत करके पढ़ाई करेंगे. इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया. दरअसल उनका मन तो कंप्यूटर इंजीनियरिंग में था लेकिन उनके पिता ने मैकेनिकल ब्रांच में दाखिला लेने को कहा. ऐसे में उन्होंने पिता की बात मानी और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की.

ऐसा रहा यूपीएससी का सफर 

इंजीनियर के बाद उन्होंने यूपीएससी में किस्मत आजमाने का फैसला किया और उसके लिए एक कोचिंग ज्वाइन कर ली. हालांकि एक साल बाद उन्होंने कोचिंग छोड़कर सेल्फ स्टडी करने का फैसला किया. उन्होंने एक अच्छी रणनीति बनाई और मटेरियल इकट्ठा करके तैयारी शुरू कर दी. पहले ही प्रयास में वह इंटरव्यू राउंड तक पहुंचे लेकिन फाइनल लिस्ट में उनका नंबर नहीं आया. इससे निराश होने के बजाय उन्होंने अपनी गलतियों को पहचानकर उन्हें सुधारा. दूसरे प्रयास में उन्होंने अच्छी रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया.

यहां देखें लक्ष्य का दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को लक्ष्य की सलाह

लक्ष्य सिंघल कहते हैं कि यूपीएससी की परीक्षा में पास होने के लिए आपको लगातार मेहनत करने की जरूरत होती है. इस परीक्षा में आपकी सफलता की गारंटी नहीं होती, ऐसे में अपना बैकअप जरूर तैयार रखें. हालांकि अगर आप अपनी क्षमता के अनुसार रणनीति बनाकर तैयारी करेंगे तो आपको इस परीक्षा में सफलता मिल सकती है. इस परीक्षा में असफल होने के बाद लोग आपको ताने देंगे लेकिन उनको इग्नोर करके आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा. सही रणनीति और लगातार मेहनत आपको इस परीक्षा में सफलता दिला सकती है.

IAS Success Story: भाई की सलाह पर मेडिकल फील्ड छोड़कर यूपीएससी में उतरीं, पहले ही प्रयास में आईएएस अफसर बनीं अर्तिका

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
जामिया में कैसे मिलता है एडमिशन, कम से कम कितने नंबर आना जरूरी?
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
करवा चौथ पर कहां बंद रहेंगे स्कूल? जानें राज्यों की अलग-अलग व्यवस्था
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget