एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पांच साल तक प्राइवेट नौकरी करने के बाद परितोष ने चुना UPSC का रास्ता, चौथे प्रयास में मिली सफलता

कई लोगों का शुरुआत से आईएएस बनने का सपना होता है, तो कई लोग अपना करियर छोड़कर इस क्षेत्र में आने का मन बनाते हैं. ऐसी ही कहानी बिहार के परितोष पंकज की है.

Success Story Of IAS Topper Paritosh Pankaj: यूपीएससी में आने के लिए कई बार लोग अपना जमा हुआ करियर छोड़ देते हैं. उन लोगों में यूपीएससी परीक्षा पास करने का जुनून होता है. आज आपको बिहार के परितोष पंकज की कहानी बताएंगे, जिन्होंने यूपीएससी में आने के लिए अपनी प्राइवेट नौकरी छोड़ दी. शुरुआती प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन चौथे प्रयास में उनका आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया. परितोष का मानना है कि यूपीएससी परीक्षा में सफलता के लिए आपके पास मेहनत के अलावा कोई और विकल्प नहीं होता. जो लोग इस परीक्षा में शॉर्टकट अपनाना चाहते हैं वह अपना समय बर्बाद करते हैं. आइए परितोष की कहानी पर एक नजर डाल लेते हैं.

बीएससी के बाद ज्वॉइन की प्राइवेट नौकरी

परितोष पढ़ाई में शुरू से होशियार थे और इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने बीएससी नॉटिकल साइंस में दाखिला ले लिया. बीएससी के बाद उन्होंने एक शिपिंग कंपनी में नौकरी करना शुरू कर दिया. करीब 5 साल तक नौकरी करने के बाद उन्होंने यूपीएससी में शामिल होने का मन बनाया. फिर वे नौकरी छोड़कर तैयारी के लिए दिल्ली आ गए. यहां आकर उन्होंने मेहनत से तैयारी करना शुरू कर दिया. तीन बार उन्हें यूपीएससी की परीक्षा में असफलता मिली लेकिन वह निराश नहीं हुए. चौथे प्रयास में उनका आईएएस बनने का सपना पूरा हो गया.

यूपीएससी के लिए शॉर्टकट को सही नहीं मानते

परितोष पंकज का मानना है कि अगर आप इस परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो आपको लगातार मेहनत करनी होगी. आप यहां आकर शॉर्टकट अपनाकर सफल नहीं हो सकते. परितोष कहते हैं कि यूपीएससी की तैयारी करने के बाद आपका व्यक्तित्व काफी निखर जाता है. यहां आकर हर कोई सफल नहीं होता, लेकिन सही रणनीति बनाकर तैयारी करने वालों को सफलता जरूर मिलती है. कई बार आपको सफलता मिलने में वक्त लग सकता है लेकिन उससे निराश होने की जरूरत नहीं है.

यहां देखें परितोष पंकज का दिल्ली नॉलेज ट्रेैक को दिया गया इंटरव्यू

 

दूसरे कैंडिडेट्स को परितोष की सलाह

परितोष यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स को एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ने की सलाह देते हैं. उनका मानना है कि आप इस परीक्षा में सफल होने के लिए सबसे पहले बेसिक की तैयारी करें. परितोष का मानना है कि आप अच्छी रणनीति बनाकर सही दिशा में प्रयास करें. वे कहते हैं कि शुरुआती प्रयास आपके लिए काफी ऊर्जा से भरे हुए होते हैं. इसलिए कोशिश करें कि शुरुआत में ही सब कुछ झोंककर परीक्षा दें. वे कहते हैं कि जब आपको असफलता मिलती है तो आप निराश हो जाते हैं लेकिन सफलता के लिए धैर्य रखना भी काफी जरूरी है. परितोष कहते हैं कि आपको उन लोगों के तानों को नजरअंदाज करना चाहिए जो आपके असफल होने पर देते हैं. कोई भी परीक्षा आपके व्यक्तित्व का निर्धारण नहीं कर सकती. आपका व्यक्तित्व किसी एक परीक्षा से कहीं ज्यादा होता है.

यह भी पढ़ें

IAS Success Story: जॉब के साथ की यूपीएससी की तैयारी, तीन बार मिली असफलता, लेकिन टाइम मैनेजमेंट कर यशिनी बनीं आईएएस अफसर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Government Jobs 2026 : इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी
इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में बहस, पुराने कानून और नए बिल में कितना अंतर? 
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में बहस, पुराने कानून और नए बिल में कितना अंतर? 
UP 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद, जानें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण में अंतर
UP 69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद, जानें वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल आरक्षण में अंतर
देश में स्कूलों की संख्या एक लाख से ज्यादा कम हुई, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बढ़े या घटे?
देश में स्कूलों की संख्या एक लाख से ज्यादा कम हुई, कॉलेज और यूनिवर्सिटी बढ़े या घटे?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget