एक्सप्लोरर

मुश्किलों का सामना कर सौम्या ने बनाया UPSC एग्जाम क्रैक करने का रास्ता, जानिए

IAS Saumya Sharma Success Story: आज हम आपको आईएएस अधिकारी सौम्या शर्मा की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने को मुश्किलों का सामना कर सिविल सर्विस परीक्षा क्रैक की.

यूपीएससी सीएसई परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना न जाने कितने अभ्यर्थी देखते हैं इसकी तैयारी करते हैं. लेकिन हर किसी का यह सपना साकार नहीं होता है. कड़ी मेहनत और निरंतरता के साथ धैर्य आपको सही दिशा में आगे बढ़ाता है, सफलता दिलाता है.  आज हम आपको आईएएस टॉपर सौम्या शर्मा की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं.जो लोगों को प्रेरित करने वाली है.

दिल्ली की रहने वाली सौम्या ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली से ही की. इसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ स्कूल से लॉ की डिग्री प्राप्त की.जब वह लॉ के अंतिम साल में थी तभी उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा देने की ठान ली थी. आईएएस बनने तक के उनके सफर में तमाम रुकावट आईं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.सौम्या ने 2017 में पहली बार यूपीएससी की परीक्षा दी जिसमें उन्होंने नौ वीं रैंक हासिल कर टॉप में अपना स्थान बनाया.

सौम्या की प्रेरणादायक कहानी उन सबको प्रेरणा देती है जो अपने स्तर से किसी न किसी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं .लेकिन वह डरे सहमे रहते हैं कि यह सब उनसे हो पाएगा  या नहीं. ऐसा नहीं था कि सौम्या के जीवन में रुकावट नहीं आई.रुकावटें आई लेकिन उन्होंने तमाम बाधाओं को पार कर सफलता प्राप्त की. परीक्षा के समय वह बुखार में थीं और उस दौरान ड्रिप चढ़ते  समय वह लगभग बेहोशी की हालत में थीं.लेकिन बाधाओं को उन्होंने चुनौती के रूप में लिया और उन्हें पर कर 2017 में यूपीएससी परीक्षा में नौ वीं रैंक प्राप्त की.

मुश्किलों का किया सामना

सौम्या ने जब यूपीएससी की परीक्षा में बैठने का निर्णय लिया तब  प्री-एग्जाम की तैयारी के लिए उनके पास बहुत कम समय बचा था. उन्होंने कम समय में ही कड़ी मेहनत की. उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्होंने पहले ही प्रयास में प्री-एग्जाम पास कर लिया. इसके बाद मेंस परीक्षा की तैयारी में उन्होंने  जी-जान लगा दी.लेकिन मुश्किलों ने सौम्या की राह एक बार फिर घेरा, जिसे सौम्या ने कड़ा जवाब दिया. जिस दिन सौम्या को मेंस की परीक्षा देनी थी उस दिन उनको तेज बुखार आ गया था. तेज बुखार और बेहोशी की हालत में भी उन्होंने हार नहीं मानी.वह परीक्षा में शामिल हुईं. उनकी मेहनत रंग लाई सौम्या ने यह परीक्षा अच्छी रैंक से पास की. आज सौम्या शर्मा एक काबिल अफसर बन देश सेवा कर रही हैं.

यह भी पढ़ें- DU Jobs 2023: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बम्पर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन करने की लास्ट डेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की तारीखें घोषित, 5 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम 
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
72वीं BPSC परीक्षा स्थगित, आयोग ने जारी किया नोटिस, जानें कब होगा एग्जाम?
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग
MPSC विवाद में तुकाराम मुंढे को जिम्मेदारी, 70 हजार पदों पर भर्ती की मांग

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget