एक्सप्लोरर

HUL की कमान संभालेंगी पहली महिला CEO, जानें कितनी पढ़ी-लिखी हैं प्रिया नायर

HUL CEO Education: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को पहली महिला CEO मिलने जा रही है. आइए जानते हैं प्रिया नायर ने कहां से पढ़ाई-लिखाई की है.

हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के 92 साल पुराने इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. कंपनी ने पहली बार किसी महिला को अपनी कमान सौंपी है. प्रिया नायर को HUL का अगला सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. वे मौजूदा सीईओ रोहित जावा की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई को पूरा हो रहा है. 1 अगस्त 2025 से प्रिया आधिकारिक रूप से इस अहम पद का कार्यभार संभालेंगी.

इस समय प्रिया नायर यूनिलीवर की ग्लोबल ब्यूटी एंड वेलनेस यूनिट की प्रेसिडेंट हैं. यह यूनिट यूनिलीवर की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली इकाई मानी जाती है, जिसमें दुनियाभर के दर्जनों देशों में मौजूद ब्यूटी ब्रांड्स शामिल हैं. प्रिया की रणनीतिक सोच और नेतृत्व क्षमता ने कंपनी को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

कहां से की पढ़ाई-लिखाई

पढ़ाई-लिखाई की बात की जाए तो प्रिया नायर ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की है.

कॉर्पोरेट की दुनिया में प्रेरणा

प्रिया नायर का मानना है कि कॉर्पोरेट जीवन में सबसे जरूरी चीज है - खुद को जानना और यह समझना कि आप क्या करना चाहते हैं. उनका कहना है अगर आपको ये समझ आ गया कि आपको किस दिशा में बढ़ना है, तो आप कॉर्पोरेट की किसी भी चुनौती का डटकर सामना कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली के सरकारी स्कूल के इन टीचर्स के लिए गुड न्यूज, रेखा गुप्ता की सरकार ने इतनी बढ़ा दी सैलरी

महिलाओं के लिए मिसाल

HUL जैसी दिग्गज कंपनी की कमान संभालने वाली पहली महिला बनकर प्रिया नायर न सिर्फ कॉर्पोरेट जगत में एक नई लकीर खींच रही हैं, बल्कि वे लाखों लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं. वे इस बदलाव की प्रतीक हैं कि अब महिलाएं सिर्फ बराबरी की बात नहीं कर रहीं, बल्कि जिम्मेदारी और नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़कर अपने कंधों पर कंपनियों का भविष्य संभाल रही हैं.

कंपनी की ओर से स्वागत

HUL की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रिया का विजन, अनुभव और ग्राहकों की समझ उन्हें इस पद के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार बनाता है. कंपनी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में HUL और मजबूत और आधुनिक ब्रांड के रूप में उभरेगी.

ये भी पढ़ें: एक दिन में कितना कमा लेते हैं Apple के नए COO सबीह खान, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
UKSSSC की भर्ती परीक्षा स्थगित,  25 अक्टूबर और 1 नवंबर को होना था एग्जाम
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
आयकर विभाग में निकली 119 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई 
UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?
UPSC-BPSC पास करने वालों को मिलेगा पैसा, जानें क्या है योजना?
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये
RBI में 22 पदों पर निकली अनुबंध भर्ती, एक घंटे के मिलेंगे 600 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget