एक्सप्लोरर

IIM काशीपुर के स्टार्टअप्स को अभी तक मिल चुकी है 320 करोड़ की फंडिंग, जानिए यहां क्या है खास

Startup Funding: अपने स्टूडेंट्स और एरिया के स्टार्टअप्स का हाथ पकड़कर उन्हें मार्केट में छा जाने की राह दिखा रहा है ये संस्थान. आर्थिक मदद के लिए ग्रामीण उद्यमियों को दिला रहा फंडिंग...

IIM Kashipur: ज्यादातर कॉलेज और इंस्टिट्यूट अपने यहां पढ़ने वाले छात्रों को बेहतरीन नौकरी पाने के गुर सिखाते हैं. कैंपस सलेक्शन के जरिए देश-दुनिया की टॉप कंपनियों में उन्हें जॉइन करने का अवसर देते हैं. लेकिन IIM काशीपुर इससे कई कदम आगे बढ़कर अपने स्टूडेंट्स को सिर्फ जॉब करने के लिए नहीं बल्कि जॉब क्रिऐट करने के लिए भी तैयार कर रहा है, हाथ पकड़कर उन्हें एक-एक कदम आगे बढ़ना सिखा रहा है. स्टार्ट-अप, न्यू वेंचर डिवेलपमेंट, ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी रोजगार के विकास की संभावनाएं, पहाड़ों में छिपे रोजगार के अवसरों की खोज करने के साथ ही इन क्षेत्रों में आगे कैसे बढ़ना है,  इसके लिए भी IIM काशीपुर अपने स्टूडेंट्स को पूरा सपॉर्ट कर रहा है.

स्टार्टअप्स को दिला रहे फंडिंग

खास बात ये है कि अपने स्टूडेंट्स के साथ ही क्षेत्र के स्टार्टअप्स और छोटे उद्यमियों को भी यह संस्थान आगे बढ़ने, स्किल्स डिवेलप करने, नए क्षेत्रों में रोजगार फैलाने, अपने रोजगार को और बेहतर तरीके से मैनेज करने के गुर सिखा रहा है. साथ में फंडिंग के जरिए इन्हें आर्थिक मदद भी दे रहा है. काशीपुर आईआईएम की फॉउंडेशन फॉर इनोवेशन ऐंड एंटरप्रेन्यॉरशिप डिवेलपमेंट (FIED) टीम पिछले 7 वर्षों में अपने यहां पंजीकृत 140 स्टार्टअप्स को अब तक 320 करोड़ रुपए की फंडिंग इंडस्ट्रीज से दिला चुकी है.

इस साल 25-26 फरवरी को आयोजित हुआ कृषि मेला 'उत्तिष्ठ 2023' इस संस्थान की अनूठी पहल का 7वां संस्करण रहा, जिसमें 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए और 20 निवेशकों ने 100 से अधिक स्टार्टअप्स का प्लान देखा. इस मेले में देश के कई युवा उद्यमियों ने भाग लिया, जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में स्टार्टअप के जरिए अपना अलग मुकाम हासिल किया है. इनमें सनफॉक्स के संस्थापक रजत जैन, ऑफबिजनेस के को-फाउंडर नितिन जैन और चाय सुट्टा बाजार के फाउंडर अनुभव दुबे ने भाग लिया और IIM के स्टूडेंट्स सहित कृषि मेले में भाग लेने वाले युवा उद्यमियों को मोटिवेशनल स्पीच देते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए. आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रोफेसर कुलभूषण बलूनी ने कहा, 'आईआईएम काशीपुर का एफआईईडी प्लेटफॉर्म सही रूप से 'उत्तिष्ठ' के स्तर तक पहुंच गया है। हम राज्य और केंद्र सरकार के समर्थन से उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर गृह राज्य में सामाजिक-आर्थिक बदलाव ला रहे हैं।'

सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में मदद

प्रोफेसर बलूनी अपने संस्थान की बढ़ती लोकप्रियता और सफलता का पूरा श्रेय अपनी टीम को देते हैं. इनका कहना है कि हमारे प्रफेसर अपने ड्यूटी ऑवर्स से अलग समय निकालते हैं और छात्रों के साथ मिलकर इनोवेटिव आइडियाज पर काम करते हैं, उनका मार्गदर्शन करते हैं और आने वाले समय में एक बेहतर प्रफेशनल बनने या आंत्रप्रेन्यॉर बनने के साथ ही मजबूत शख्सियत बनने के गुण भी विकसित करते हैं. ताकि आने वाले समय में हमारे संस्थान के बच्चे लाइफ और करियर में आने वाली सभी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ते रहें. एफआईईडी के निदेशक प्रोफेसर सफल बत्रा का कहना है कि 'हम राज्य के अंदर चल रहे स्टार्टअप्स के साथ ही देश के किसी भी अन्य हिस्से में चल रहे स्टार्टअप को भी हर संभव मदद करते हैं. उनकी स्किल्स बढ़ाने, मार्केटिंग, पैकेजिंग, इकनॉमिकल मैनेजमेंट के लेटेस्ट तरीके सिखाने के साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में भी मदद करते हैं.'

यह भी पढ़ें: कार के टायर पर बहुत सारे नंबर क्यों लिखे होते हैं? इनमें छिपी होती है ये जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agniveer: किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
किन अग्निवीरों को मिलेगी स्थायी सेवा और किन्हें 2 साल का एक्सटेंशन, कैसे होगा तय?
Jobs News: SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
SBI में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन
NEET PG 2027: मेडिकल PG की खाली सीटें भरने में नहीं घटेगी पात्रता, जानें कमेटी की सलाह
मेडिकल PG की खाली सीटें भरने में नहीं घटेगी पात्रता, जानें कमेटी की सलाह
Haryana Cabinet: हरियाणा सरकार का फैसला, जूनियर लेक्चर असिस्टेंट भर्ती नियमों में होगा बदलाव
हरियाणा सरकार का फैसला, जूनियर लेक्चर असिस्टेंट भर्ती नियमों में होगा बदलाव

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget