एक्सप्लोरर

कैसे बनते हैं रॉ एजेंट, कहां होती है भर्ती? जानिए पूरी प्रक्रिया

How to apply for RAW: अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि रॉ एजेंट बनते कैसे हैं? क्या इसके लिए कोई सीधी भर्ती होती है या फिर चयन का कोई विशेष गुप्त तरीका होता है?

भारत की विदेशी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) को देश की आंख और कान माना जाता है. इसकी स्थापना 1968 में की गई थी और तब से लेकर अब तक ये एजेंसी भारत की सुरक्षा, रणनीति और विदेशी खुफिया मामलों में अहम भूमिका निभाती आ रही है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि रॉ एजेंट बनते कैसे हैं? क्या इसके लिए कोई सीधी भर्ती होती है या फिर चयन का कोई विशेष गुप्त तरीका होता है?

रॉ एजेंट कैसे बनें

असल में, RAW में सीधी भर्ती नहीं होती. रॉ एजेंट बनने के लिए पहले से किसी अन्य सरकारी सेवा में होना जरूरी होता है. मुख्य रूप से इसके लिए सिविल सेवाओं, सशस्त्र बलों (Army, Navy, Air Force), पैरा मिलिट्री फोर्सेस, IB (इंटेलिजेंस ब्यूरो) और केंद्रीय सेवाओं (IAS, IPS, IRS वगैरह) के अनुभवी अधिकारियों को चुना जाता है. सबसे ज्यादा रिक्रूटमेंट IPS और IB से होती है. इसके अलावा, कई बार RAW के फ्रंट ऑर्गनाइजेशन 'Research and Analysis Services (RAS)' के जरिए ग्रुप-A स्तर के अफसरों को डेप्युटेशन पर लिया जाता है.

कैसे होती है भर्ती

RAW में जाने के लिए उम्मीदवार को पहले UPSC सिविल सेवा परीक्षा या फिर Defence Services Examination (CDS) के जरिए किसी प्रतिष्ठित सरकारी सेवा में प्रवेश लेना होता है. इसके बाद उन्हें कुछ सालों तक सेवा का अनुभव हासिल करना होता है. अगर अधिकारी की योग्यता, रिकॉर्ड, गोपनीयता और विश्लेषणात्मक क्षमताएं RAW के मानकों पर खरी उतरती हैं, तो उसे इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के जरिए इंटरनल स्क्रीनिंग प्रोसेस से बुलाया जाता है. कई बार कैबिनेट सचिवालय के अंतर्गत अलग से कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर रिक्रूटमेंट भी की जाती है, लेकिन वो काफी सीमित और गोपनीय होती हैं.

गुमनाम होकर करना होता है काम

इसलिए अगर कोई रॉ एजेंट बनने का सपना देखता है, तो सबसे पहला कदम होता है UPSC, CDS या CAPF जैसी परीक्षा पास करना, फिर सालों तक ईमानदारी से सरकारी सेवा देना और उसके बाद ही चयन प्रक्रिया का हिस्सा बनना. रॉ में नौकरी न केवल चुनौतीपूर्ण होती है बल्कि यह एक ऐसा कार्यक्षेत्र है, जहां देश के लिए चुपचाप काम करना सबसे बड़ा सम्मान होता है. बिना किसी शोहरत और बिना किसी खुली पहचान के.

यह भी पढ़ें: पंचायत सचिव को मिलती है इतनी सैलरी, जानिए इनके पास होते हैं कौन-कौन से काम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
दक्षिण एशिया की यूनिवर्सिटी ने क्यों रोकी अफगानी स्टूडेंट्स की स्कॉलरशिप? समझ लें पूरा मामला
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
NEET-UG 2027 में बड़ा बदलाव, अब 5-6 दिन तक होगी परीक्षा; 1 हजार केंद्रों पर कंप्यूटर से होगा एग्जाम
Government Job vs Private Job : सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?
सरकारी नौकरी और प्राइवेट जॉब के बीच बदलती सोच, युवा आखिर किसे दे रहे ज्यादा प्राथमिकता?

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget