एक्सप्लोरर

हरियाणा बोर्ड के 10वीं के पेंडिंग साइंस पेपर के लिये रजिस्ट्रेशन हुए आरंभ, ऑनलाइन करें अप्लाई

Board Of School Education, Haryana ने क्लास 10 की साइंस की पेंडिग परीक्षा के लिये आवेदन आरंभ कर दिये हैं. हालांकि परीक्षा देना अनिवार्य नहीं है.

BSEH Class 10 Science Exam 2020 Registration Begins: हरियाणा बोर्ड की कक्षा दस की पेंडिंग साइंस विषय की परीक्षा के लिये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ हो गयी है. वे स्टूडेंट्स जो परीक्षा देने के इच्छुक हों, वे हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. ऐसा करने के लिये बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट का एड्रेस है – www.bseh.org.in. आपकी जानकारी के लिये बता दें कि यह परीक्षा जो स्टूडेंट्स देना चाहते हैं, उन्हें ही देनी है, यह सबके लिये अनिवार्य नहीं है. जो स्टूडेंट्स परीक्षा न देने का फैसला लेते हैं, उन्हें एवरेज अंकों के आधार पर मार्क्स दे दिए जाएंगे.

आपकी जानकारी के लिये बता दें कि कुछ दिनों पहले हरियाणा बोर्ड का दसवीं का रिजल्ट आने ही वाला था कि यह खबर आयी की रिजल्ट पेंडिंग साइंस विषय के पेपर होने के बाद और कॉपियां जांचने के बाद एक साथ ही प्रकाशित किया जाएगा. दरअसल बोर्ड का कहना था कि ग्यारहवीं में बच्चे मेडिकल या नॉन मेडिकल स्ट्रीम सेलेक्ट करते हैं. ऐसे में साइंस विषय की परीक्षा कराना और उसके अंकों को संज्ञान में लेना आवश्यक है. लेकिन कोविड के खतरे को देखते हुए इस परीक्षा को सभी स्टूडेंट्स के लिए अनिवार्य नहीं किया गया है.

 परीक्षा देना ऑप्शनल है –

बोर्ड ने साइंस विषय के पेपर को ऑप्शनल कैटेगरी में रखा है. यह पेपर उन स्टूडेंट्स के लिये खासतौर पर आयोजित कराया जा रहा है, जो एवरेज मार्किंग से संतुष्ट नहीं थे. या जिन्हें लग रहा था कि वे परीक्षा देकर कहीं ज्यादा अंक ला सकते हैं. इसलिये ऐसे स्टूडेंट्स जो परीक्षा देने के इच्छुक न हों, वे बेशक परीक्षा छोड़ सकते हैं, उन्हें एवरेज अंक दे दिए जाएंगे. इसके साथ ही वे स्टूडेंट्स जो 11वीं में कॉमर्स अथवा आर्ट्स लेने का निर्णय ले चुके हैं, वे भी चाहें तो यह परीक्षा दे सकते हैं. इस परीक्षा के लिये रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 15 जून 2020 है. बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी पाने के लिए हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें

ओडिशा के कॉलेज में नहीं होंगी फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं, अल्टरनेट मैथड से होगी मार्किंग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget