एक्सप्लोरर

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्कूल से लेकर स्पेस तक का सफर, एयरफोर्स में इस तरह हुए थे भर्ती

एक्सिओम-4 मिशन के तहत कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गए हैं. बता दें कि वे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन जाने वाले पहले भारतीय होंगे. आइए जानते हैं उनके बारे में खास बातें...

भारत के लिए एक ऐतिहासिक पल है. भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में नया अध्याय लिखने के लिए रवाना हो गए हैं. शुभांशु वो पहले भारतीय होंगे जो इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर कदम रखेंगे. शुभांशु शुक्ला का जन्म 10 अक्टूबर 1985 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के त्रिवेणी नगर में हुआ. वो एक साधारण परिवार में पले-बढ़े और बचपन से ही अनुशासन और मेहनत को जीवन का हिस्सा बना लिया.

उन्होंने लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की. इसके बाद उनका चयन पुणे की नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में हुआ, जहां से उन्होंने इंजीनियरिंग (B.Tech) की डिग्री प्राप्त की. लेकिन यहीं रुकना उनके स्वभाव में नहीं था, उन्होंने आगे बढ़कर बेंगलुरु के IISc से M.Tech भी किया.

शानदार सैन्य करियर

2006 में शुभांशु ने भारतीय वायुसेना में अपनी सेवा शुरू की. वह एक अनुभवी फाइटर पायलट हैं और अब तक मिग-21, मिग-29, सुखोई-30 MKI, जैगुआर, हॉक, डॉर्नियर और AN-32 जैसे कई लड़ाकू और ट्रांसपोर्ट विमान उड़ा चुके हैं. मार्च 2024 में उन्हें ग्रुप कैप्टन की रैंक दी गई.

यह भी पढ़ें- स्मार्ट एजुकेशन और डिजिटल एजुकेशन पर क्या कर रही सरकार? जानें अब तक का पूरा हाल

अंतरिक्ष की ओर पहला कदम

ISRO ने 2019 में शुभांशु को गगनयान मिशन के लिए अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण के लिए चुना. उन्होंने रूस के यूरी गागरिन ट्रेनिंग सेंटर में करीब एक साल तक कठोर ट्रेनिंग ली. फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गगनयान के चार संभावित अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल किया. हालांकि गगनयान मिशन 2025 में लॉन्च होगा, लेकिन इससे पहले शुभांशु को Axiom-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है. इस मिशन में उनका कॉल साइन होगा – ‘Shux’.

विज्ञान और संस्कृति, दोनों का प्रतिनिधित्व

Axiom-4 मिशन में कुल 60 वैज्ञानिक प्रयोग किए जाएंगे, जिनमें से 7 ISRO द्वारा तैयार किए गए हैं. शुभांशु इनमें से 5 में सक्रिय भागीदारी करेंगे, जो नासा के मानव अनुसंधान कार्यक्रम से जुड़े हैं. शुभांशु का मानना है कि यह मिशन सिर्फ उनका व्यक्तिगत सफर नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की उम्मीदों और सपनों का प्रतिनिधित्व है. वह अंतरिक्ष में भारत की संस्कृति, विविधता और योग को भी ले जाने वाले हैं. परिवार में शुभांशु को प्यार से ‘गुंजन’ बुलाया जाता है. उनकी पत्नी डेंटिस्ट हैं और उनका एक चार साल का बेटा है. शुभांशु खुद को फिट रखने के लिए सख्त डाइट और एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करते हैं.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget