एक्सप्लोरर

GCET 2020 परीक्षा भी Lockdown के कारण हुई स्थगित

Directorate Of Technical Education, Goa ने Goa Common Entrance Test 2020 लॉकडाउन के कारण फिलहाल स्थागित कर दिया है. परीक्षा की नई तारीखें लॉकडाउन हटने के बाद घोषित होंगी.

GCET 2020 Postponed Due To Lockdown: डायरेक्ट्रेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन गोआ ने गोआ कॉमन इंट्रेंस टेस्ट (जीसीईटी) 2020 को देशभर में हुये लॉकडाउन के मद्देनजर फिलहाल के लिये स्थागित कर दिया है. नई परीक्षा तिथियों के विषय में अभी कोई जानकारी नहीं है, ताजा सूचना यह है कि लॉकडाउन हटने के बाद ही यानी 03 मई 2020 के बाद ही नई परीक्षा तिथि की घोषणा की जायेगी. पुराने शिड्यूल के अनुसार गोआ कॉमन इंट्रेंस टेस्ट, 05 और 06 मई 2020 को आयोजित होना था, जो अब नहीं होगा. कोरोना और उससे बचाव के लिये किये गये लॉकडाउन की वजह से यह फैसला लिया गया है. इस बाबत आधिकारिक नोटिस डायरेक्ट्रेट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन गोआ की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है. आप भी डीटीई गोआ की आधिकारिक वेबासाइट पर जाकर यह नोटिस देख सकते हैं. ऐसा करने के लिये डीटीई गोआ की आधिकारिक वेबसाइट का पता है www.dte.goa.gov.in.

नोटिस में हैं और भी कई घोषणाएं –

जीसीईटी परीक्षा के पोस्टपोन हो जाने की खबर के अलावा भी नोटिस में कई जरूरी बातें कही गयी हैं जैसे इस परीक्षा की नई तिथि एनाउंस करते वक्त इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि जेईई मेन और नीट 2020 जैसी बड़ी परीक्षाएं किस तिथि में हो रही हैं. जीसीईटी 2020 परीक्षा की नई तिथि निकालते वक्त इस बात का ध्यान रखा जायेगा कि उसी दिन कोई और बड़ी परीक्षा का आयोजन न प्रस्तावित हो. कई बार कैंडिडेट्स कई परीक्षाएं एक साथ देते हैं, ऐसे में एक ही तारीख पर दो परीक्षाएं होने पर उनके लिये समस्या खड़ी हो जाती है. डीटीई ने नोटिस में आगे कहा है कि परीक्षा तिथि से लेकर एडमीशन तारीख आदि सभी जरूरी सूचनाओं को डीटीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर समय-समय पर प्रकाशित किया जायेगा. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि वे ताजा अपडेट्स के लिये डीटीई गोआ की वेबसाइट चेक करते रहें. काउंसिल ने स्टूडेंट्स को यह भी आश्वस्त किया है कि कम से कम परीक्षा के दस दिन पहले परीक्षा तिथि के बारे में सूचना प्रेषित कर दी जायेगी. जीसीईटी एक ऑफलाइन एग्जाम है, इसके माध्यम से गोआ के विभिन्न फार्मेसी और इंजीनियरिंग कॉलेजेस में स्टूडेंट्स को एडमीशन देने के लिये उनकी स्क्रीनिंग की जाती है. बड़ी संख्या में कैंडिडेट इस परीक्षा में भाग लेते हैं. जीसीईटी परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget