एक्सप्लोरर

सर्वे में हुआ खुलासा! तीन साल में स्कूल फीस में 50-80% तक की छलांग, अभिभावकों की जेब पर भारी बोझ

सर्वे में खुलासा हुआ है कि देशभर के प्राइवेट स्कूलों ने पिछले तीन सालों में फीस में 50% से 80% तक की बढ़ोतरी की है.

यदि आपको लग रहा है कि हर वर्ष स्कूल की फीस कुछ ज्यादा ही बढ़ रही है, तो ऐसा सोचने वाले आप अकेले नहीं हैं. हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार देशभर के स्कूलों में फीस बड़ी तेजी से बढ़ी है. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन सालों में देशभर के प्राइवेट स्कूलों ने फीस में 50 से 80 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है. इस बेतहाशा बढ़ोत्तरी ने मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है.

यह सर्वे दिल्ली स्थित LocalCircles नाम की संस्था ने किया है, जिसमें देशभर के 300 से ज्यादा जिलों से 85,000 से अधिक अभिभावकों की राय ली गई. इसमें खुलासा हुआ कि ज्यादातर निजी स्कूल हर साल 10-15% तक फीस बढ़ा रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि इस दौरान कई स्कूलों ने बिल्डिंग फीस, टेक्नोलॉजी चार्ज, मेंटेनेंस फीस जैसे नए खर्चे भी जोड़ दिए, जो पहले कभी नहीं लिए जाते थे.

अभिभावकों का कहना है कि न तो पढ़ाई की क्वालिटी में कोई बड़ा सुधार दिख रहा है और न ही स्कूल की सुविधाओं में. इसके बावजूद फीस हर साल तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट में बताया गया कि 42% अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चों के स्कूलों में फीस में 50% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जबकि 26% लोगों ने कहा कि फीस 80% तक बढ़ गई है.

वसूले जा रहे रुपये

इस सर्वे में एक चौंकाने वाली बात यह भी सामने आई कि बहुत से स्कूलों ने प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, डिजिटल लर्निंग जैसी चीजों के नाम पर अलग से रुपये वसूलने शुरू कर दिए हैं. कोरोना के बाद जहां ऑनलाइन पढ़ाई एक मजबूरी बनी, वहीं कई स्कूलों ने इसे कमाई का जरिया बना लिया.

मुनाफे का धंधा?

अब सवाल ये उठता है कि क्या शिक्षा भी सिर्फ एक मुनाफे का धंधा बनती जा रही है? सरकार ने जरूर कुछ नियम बनाए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत ये है कि इन पर सही से अमल नहीं हो पा रहा है. कई राज्यों में फीस नियंत्रण समिति तो बनी है, लेकिन उनकी भूमिका सिर्फ कागजों तक सीमित है.

रिपोर्ट के अनुसार अभिभावक सरकार से मांग कर रहे हैं कि एक राष्ट्रीय स्तर की नीति बने, जिससे स्कूलों की फीस पर लगाम लगाई जा सके और हर बच्चे को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके.

यह भी पढ़ें:

कितनी है नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल की बेसिक सैलरी, मिलती हैं ये सुविधाएं

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC NDA NA1 Result: UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
UPSC एनडीए 1 में किसने मारी बाजी? देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट 
Special TET Answer Key Released: स्पेशल TET की आंसर की जारी, 12 नवंबर तक यहां दर्ज कराएं आपत्ति
स्पेशल TET की आंसर की जारी, 12 नवंबर तक यहां दर्ज कराएं आपत्ति
Gen Z Baba: कितने पढ़े-लिखे हैं वायरल जेन जी बाबा, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?
कितने पढ़े-लिखे हैं वायरल जेन जी बाबा, कहां से की है उन्होंने पढ़ाई?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Embed widget