एक्सप्लोरर

EFLU 2024: इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए करना होगा ये काम, 26 मार्च के पहले भरें फॉर्म

EFLU UG Admission 2024: अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद के यूजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो फटाफट फॉर्म भर दें, रजिस्ट्रेशन चल रहा है. एडमिशन इस बेस पर होगा.

EFLU UG Admission 2024 Registration Underway: इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के यूजी कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं तो ये जानकारी नोट कर लें. प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. वे कैंडिडेट्स जो यूजी कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हों, वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले फॉर्म भर दें. ऐसा करने के लिए आपको ईएफएलयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - efluniversity.ac.in. यहां से सभी कोर्स का डिटेल भी पता किया जा सकता है और आवेदन भी किया जा सकता है.

सीयूईटी यूजी स्कोर है जरूरी

इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद के यूजी कोर्स में एडमिशन, कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट के स्कोर के बेसिस पर होगा. इसलिए आपको सीयूईटी यूजी पास करनी होगी. इसके अलावा भी कुछ पात्रता है जो पूरी करना जरूरी होता है. जैसे बीए कोर्स के लिए सीयूईटी के अलावा 12वीं में कम से कम 50 परसेंट मार्क्स होने चाहिए. बीएड में यूजी में 50 परसेंट मार्क्स होने चाहिए. इसलिए आपको जिस कोर्स में प्रवेश चाहिए, उसका डिटेल वेबसाइट पर जाकर अलग से पता कर लें.

ये है लास्ट डेट

अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय, हैदराबाद के यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको ऊपर बताई वेबसाइट पर जाना होगा. इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन लिंक 27 फरवरी के दिन खोल दिया गया था जो 26 मार्च 2024 तक खुला रहेगा. यानी अप्लाई करने की आखिरी तारीख 26 मार्च है. इस तारीख के पहले आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

काम की जानकारी

ये यूनिवर्सिटी सबी इंडियन स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप भी ऑफर करती है. ये पीएचडी के अलावा बाकी कोर्स के लिए ली जा सकती है. जिन कैंडिडेट्स के पैरेंट्स की सालाना इनकम डेढ़ लाख से कम है, उनकी फीस माफ की जाती है. रिजर्व कैटेगरी की ट्यूशन फीस माफ होती है और किताबों में भी छूट मिलती है.

शुल्क कितना है

28 मार्च से फॉर्म में करेक्शन के लिए विंडो खुलेगी. जनरल कैटेगरी के लिए तीन विषयों तक फीस 750 रुपये है. आरक्षित कैटेगरी के लिए 650 और इंडिया के बाहर के स्टूडेंट्स के लिए ये 3750 है.

यह भी पढ़ें: UP मेट्रो रेल भर्ती के लिए फटाफट कर दें अप्लाई, यहां देखें डिटेल 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
झारखंड में 22 परीक्षाएं रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक, जानें अब आगे क्या होगा? 
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
क्या NET के पेपर बनाने में हुआ AI का इस्तेमाल, किन गड़बड़ियों के कारण उठे सवाल?
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
UPPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन, प्रोफेसर-असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर भर्ती
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था
NTA में बड़ा बदलाव, 3 महीने में खत्म होगी एडहॉक व्यवस्था

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget