एक्सप्लोरर

EIL Recruitment 2023: बीटेक वालों को मिलेगी बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी, मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर निकली बंपर भर्ती

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 42 पद निकाले हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं.

EIL Recruitment 2023: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों से आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए जो भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं वो इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट Engineersindia.com या recruitment.eil.co.in के जरिए ऑनलाइन जा कर अप्लाई कर सकते हैं.  इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 14 मार्च 2023 है. अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं या इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र हैं तो बिना देर किए इन पदों के लिए आवेदन कर दें. 

कितने पदों पर हो रही भर्ती

इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के कुल 42 पद निकाले हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए हैं. छात्र तय लास्ट डेट से पहले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए जारी अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए. इस भर्ती के लिए परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में ही होगी.

इस भर्ती के लिए क्या चाहिए योग्यता

जो भी अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनको इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर वे नोटिफिकेशन के अनुसार संबंधित विषयों से इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र होने चाहिए, जो गेट-2023 परीक्षा में शामिल हुए हों. वहीं आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है. जबकि अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है.

कैसे करना है अप्लाई

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड द्वारा निकाली गई भर्ती के लिए अगर आप अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले अभ्यर्थी को इसके आधिकारिक वेबसाइट recruitment.eil.co.in पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर दिए गए संबंधित पद के लिए अप्लाई के लिंक पर क्लिक करना होगा. अब आपको पोस्ट का चयन करना होगा और फिर रजिस्ट्रेशन करना होगा. शैक्षणिक डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने के बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और फिर फॉर्म सबमिट कर देना होगा.

ये भी पढ़ें: बंद होंगे 286 सरकारी स्कूल...राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget