एक्सप्लोरर

SP और CP में किसकी ज्यादा होती है सैलरी, खुद देख लें दोनों में कौन ज्यादा पावरफुल?

आपको बता दें कि एसपी को सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस या फिर पुलिस अधीक्षक के नाम से भी जाना जाता है. तो वहीं सीपी को कमिश्नर ऑफ पुलिस या फिर पुलिस आयुक्त भी कहा जाता है.

IPS Power: बहुत से लोगों का ख्वाब होता है कि वो यूपीएससी परीक्षा पास करके बड़े अधिकारी बनें. इनमें से कुछ की इच्छा प्रशासनिक सेवाओं की होती है तो कुछ पुलिस सेवा में जाना चाहते हैं. आज हम आपको आईपीएस यानी भारतीय पुलिस सेवा से जुड़े दो पदों एसपी और सीपी की ताकतों के बारे में बताएंगे. साथ ही बताएंगे कि इन दोनों में से कौन ज्यादा पावरफुल होता है. आपको बता दें कि एसपी और सीपी ये दोनों ही भारतीय पुलिस सेवा में बड़े पद हैं, लेकिन इनकी तैनाती अलग अलग रैंक के आईपीएस अफसर के रूप में की जाती है. साथ ही इनकी सैलरी में भी काफी अंतर होता है.

एसपी के पास होती हैं ये पावर

आपको बता दें कि एसपी को सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस या फिर पुलिस अधीक्षक के नाम से भी जाना जाता है. तो वहीं सीपी को कमिश्नर ऑफ पुलिस या फिर पुलिस आयुक्त भी कहा जाता है. पहले हम बात करेंगे SP के कार्यों और उसकी ताकतों की. जहां तक बात है एसपी के कार्यों की तो एसपी एक पूरे जिले के लिए जिम्मेदार होता है. इसे आमतौर पर जिला मुख्यालयों और छोटे शहरों में नियुक्त किया जाता है और ऐसे जिलों की पूरी पुलिस फोर्स पर एसपी का ही नियंत्रण होता है. हालांकि एसपी बड़े शहरों में भी तैनात किए जाते हैं, लेकिन वहां एसपी सेकंड अफसर या थर्ड अफसर के तौर पर नियुक्त किए जाते हैं. उनसे ऊपर आईजी या फिर डीआईजी रैंक के अधिकारियों को वरीयता मिलती है.

सीपी की ताकत को मत करना नजरअंदाज

अगर बात करें सीपी की तो सीपी यानी कमिश्नर ऑफ पुलिस की नियुक्ति सीधे तौर पर महानगर में होती है. सीपी एक पूरी पुलिस रेंज का मुखिया होता है जिस रेंज में 1 से ज्यादा जिले और शहर होते हैं. सीपी किसी एक जिले के लिए जिम्मेदार नहीं होता, बल्कि पूरा संभाग और रेंज की पुलिस का अकेला मुखिया होता है जो सीधे तौर पर गृह मंत्रालय से कमांड लेता है और होम सेक्रेटरी के अनुसार कार्य को अंजाम देता है. एक सीओ के नीचे कम से कम 2 से 3 एसपी कार्य करते हैं. हालांकि एसपी और सीपी दोनों ही आईपीएस अफसर होते हैं.

दोनों की सैलरी में इतना होता है फर्क

आपको बता दें कि एसपी और सीपी की सैलरी में भी काफी अंतर होता है. एसपी की सैलरी रेंज 78,000 - 2,09,200 रुपये (7वें वेतन आयोग के अनुसार, ग्रेड पे और अन्य भत्तों के साथ दी जाती है. यह सैलरी राज्य और सेवा के वर्षों के आधार पर बदल सकती है. तो वहीं सीपी की सैलरी रेंज 1,44,200 - 2,24,100 रुपये (पद और वरिष्ठता के आधार पर) होती है. CP की सैलरी SP से ज्यादा होती है क्योंकि यह पद बड़े शहरों की कानून व्यवस्था को संभालने के लिए जिम्मेदार होता है.

यह भी पढ़ें: JEE Main Admit Card 2025: जेईई मेन के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां से कर सकते हैं ऐसे डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 सितंबर का दिन क्यों है शिक्षकों के नाम? जानिए इसका पूरा इतिहास
5 सितंबर का दिन क्यों है शिक्षकों के नाम? जानिए इसका पूरा इतिहास
UGC-NET June 2026 Re-Exam के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
UGC-NET June 2026 Re-Exam के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
BHU में वेटनरी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, NEET UG स्कोर पर मिलेगा एडमिशन
BHU में वेटनरी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, NEET UG स्कोर पर मिलेगा एडमिशन
IAF छोड़ कमर्शियल पायलट बने अभिनंदन, जानें उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
IAF छोड़ कमर्शियल पायलट बने अभिनंदन, जानें उनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
बिहार में 10 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, कोमल मीणा की मिली ये जिम्मेदारी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
'गुनाह करने पर...', स्वतंत्र भारद्वाज मामले पर RLD का आया बयान
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget