एक्सप्लोरर

DU Admission: 1 अक्टूबर को जारी होगी DU की पहली कट-ऑफ लिस्ट, चेक करें UG एडमिशन का पूरा शेड्यूल

DU UG Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने UG कोर्सेज में एडमिशन के लिए कट -ऑफ लिस्ट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. पहली कट -ऑफ लिस्ट 1 अक्टूबर को जारी की जाएगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय 1 अक्टूबर को अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट की घोषणा करेगा, उसके बाद 9 अक्टूबर को दूसरी और 16 अक्टूबर को तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी. विभिन्न पाठ्यक्रमों के तहत लगभग 70हजार सीटों पर एडमिशन दिया जाना है. इन सीटों के लिए कोविड-19 महामारी की वजह से ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस आयोजित किया गया थ.

कॉलेज 1 अक्टूबर को अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट घोषित करेंगे
विश्वविद्यालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि, कॉलेज 1 अक्टूबर को अपनी पहली कट-ऑफ लिस्ट घोषित करेंगे और एडमिशन 4 अक्टूबर से सुबह 10 बजे शुरू होगा और 6 अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक चलेगा. कॉलेजों को पहली लिस्ट के तहत 7 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक एडमिशन की मंजूरी देने की उम्मीद है और फीस भुगतान का लास्ट डे 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक होगा.

दूसरी कट-ऑफ 9 अक्टूबर को घोषित की जाएगी
वहीं दूसरी कट-ऑफ 9 अक्टूबर को घोषित की जाएगी, जिसके लिए एडमिशन 11 अक्टूबर से सुबह 10 बजे शुरू होगा और 13 अक्टूबर को रात 11.59 बजे समाप्त होगा. दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने कहा कि दूसरी लिस्ट के तहत 14 अक्टूबर को शाम पांच बजे तक दाखिले मंजूर किए जाएंगे और भुगतान की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर शाम पांच बजे तक होगी.

तीसरी लिस्ट 16 अक्टूबर को घोषित की जाएगी
तीसरी लिस्ट 16 अक्टूबर को घोषित की जाएगी, जिसमें एडमिशन प्रक्रिया 18 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. अभ्यर्थी 21 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे. डीयू ने अपने एडमिशन शेड्यूल में कहा है कि कॉलेज 22 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक तीसरी लिस्ट के तहत एडमिशन को मंजूरी देंगे और भुगतान का अंतिम दिन 23 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक होगा. विश्वविद्यालय ने कहा कि अगर सीटें खाली रहती हैं तो तीसरी लिस्ट के बाद कॉलेज स्पेशल कट-ऑफ की घोषणा करेंगे. स्पेशल लिस्ट उनके लिए होगी जो एलिजिबल होने के बावजूद पिछली तीन लिस्ट में आवेदन नहीं कर सके.

स्पेशल कट ऑफ के लिए 26 अक्टूबर से शुरू होगी एडमिशन प्रक्रिया
स्पेशल कट ऑफ के लिए एडमिशन प्रक्रिया 26 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 27 अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक समाप्त होगी और कॉलेज 28 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक एडमिशन स्वीकार करेंगे और भुगतान का अंतिम दिन 29 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक होगा.

डीयू एडमिशन की चौथी लिस्ट 30 अक्टूबर को जारी होगी
डीयू ने ये भी कहा है कि चौथी लिस्ट 30 अक्टूबर को जारी होगी और एडमिशन प्रक्रिया एक नवंबर को सुबह 10 बजे शुरू होगी और अगले दिन रात 11.59 बजे समाप्त होगी.

पांचवीं लिस्ट 8 नवंबर को घोषित होगी
विश्वविद्यालय ने कहा है कि पांचवीं लिस्ट 8 नवंबर को घोषित की जाएगी और उम्मीदवार 9 नवंबर तक सुबह 10 बजे एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे और अगले दिन 10 नवंबर को रात 11.59 बजे समाप्त हो जाएंगे.कॉलेज 11 नवंबर को रात 11.59 बजे तक एडमिशन अप्रूवल को पूरा कर लेंगे. वहीं फीस भुगतान की अंतिम तिथि 12 नवंबर शाम 5 बजे तक है. वे 13 नवंबर को जहां भी लागू हो, रिक्त सीटों पर विशेष अभियान के तहत कट-ऑफ घोषित करेंगे, जिसमें 14 नवंबर से 15 नवंबर के बीच प्रवेश होंगे और भुगतान की अंतिम तिथि 16 नवंबर होगी.
 

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: यूपीएससी 2020 में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल करने वाले Sarthak Agrawal से जानें सफलता के टिप्स

JMI Alumna: जामिया यूनिवर्सिटी की छात्रा रहीं पूर्णिमा पोलैंड में यूएन इंटरनेट गवर्नेंस फोरम में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व


 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
Advertisement

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget