एक्सप्लोरर

DU First Cut Off List 2021: साइकोलॉजी के लिए 100 प्रतिशत कट-ऑफ,  जेएमसी और हंसराज कॉलेज के जानें कट-ऑफ लिस्ट

DU First Cut Off List 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के जीसस ऐंड मैरी कॉलेज (जेएमसी) और हंसराज कॉलेज में प्रवेश के लिए यहां चेक करें कट-ऑफ लिस्ट..

DU First Cut Off List 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से सबद्ध जीसस ऐंड मैरी कॉलेज (जेएमसी) और हंसराज कॉलेज में प्रवेश के लिए शुक्रवार को कटऑफ जारी की गयी. इसमें कुछ विषयों का कटऑफ शत प्रतिशत दर्शाया गया है जबकि अन्य विषयों में पिछले साल के मुकाबले कटऑफ अधिक है. सभी कॉलेज अपनी कट-ऑफ लिस्‍ट आज जारी कर रहे हैं. सभी कॉलेजों की संयुक्‍त कट-ऑफ लिस्‍ट आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी की जाएगी.

जीसस ऐंड मैरी कॉलेज ने मनोविज्ञान विषय में बीए (ऑनर्स) के लिए कटऑफ प्रतिशत जारी किया जो उन विद्यार्थियों के लिए 100 प्रतिशत है जिनके सबसे बेहतर चार विषयों के प्रतिशत में यह विषय नहीं है.वहीं, जिन विद्यार्थियों के बेहतरीन चार विषयों में मनोविज्ञान शामिल है, उनके लिए कटऑफ 99 प्रतिशत है. पिछले साल जेएमसी में मनोविज्ञान में प्रवेश के लिए उन विद्यार्थियों के लिए कटऑफ 99.5 प्रतिशत था जिनके बेहतरीन चार विषयों में यह विषय नहीं था या जिन्होंने इस विषय में 85 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए थे जबकि अन्य के लिए यह 98.5 प्रतिशत अंक था.

हंसराज कॉलेज का कट-ऑफ लिस्ट 

इसी प्रकार हंसराज कॉलेज में कंप्यूटर विज्ञान विषय से बीएससी (आनर्स)हेतु प्रवेश लेने के लिए शत प्रतिशत अंक की जरूरत है जो पिछले वर्ष से काफी अधिक है. पिछले साल इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 97.25 प्रतिशत अंक की जरूरत थी.हंसराज कॉलेज ने इस साल अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स), भौतिकशास्त्र में बीएससी (ऑनर्स) और बीकॉम (ऑनर्स) के लिए कटऑफ क्रमश: 99.75 प्रतिशत, 99.66 प्रतिशत और 99.75 प्रतिशत तय किया है. पिछले साल कॉलेज की अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स), भौतिकशास्त्र में बीएससी (ऑनर्स) और बीकॉम (ऑनर्स) का कटऑफ क्रमश: 98.75 प्रतिशत, 98.33 प्रतिशत और 99.25 प्रतिशत थी.

जेएमसी कॉलेज का कट-ऑफ लिस्ट 

जेएमसी कॉलेज के मुताबिक जो विद्यार्थी राजनीति शास्त्र में बीए (ऑनर्स) करना चाहते हैं और बेहतर चार विषयों में यह विषय नहीं है, उनके लिए 99.75 प्रतिशत अंक की जरूरत होगी जबकि अन्य के लिए 97.75 अंक की जरूरत होगी. पिछले साल राजनीति शास्त्र में बीए (ऑनर्स) के लिए 99 प्रतिशत कटऑफ गया था.इसी प्रकार अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) करने के लिए 98.5 प्रतिशत कटऑफ है जबकि वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय में बीए (ऑनर्स) करने के लिए 99 प्रतिशत की जरूरत होगी.इस प्रकार इस विषय में प्रवेश के लिए मानविकी और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को 97 प्रतिशत अंक लाने की जरूरत होगी.पिछले साल अर्थशास्त्र में बीए (ऑनर्स) करने के लिए 98.5 प्रतिशत अंक और अंग्रेजी विषय में बीए (ऑनर्स) के लिए 99 प्रतिशत अंक उन विद्यार्थियों के लिए निर्धारित किए गए थे जो वाणिज्य संकाय से आए हैं जबकि मानविकी और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए यह अर्हता 97 प्रतिशत थी.

70 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक

दिल्ली विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कटऑफ अधिक होने की संभावना है क्योंकि सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है.

DU First Cut off List 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी की कटऑफ जारी, कई कॉलेजों में 100 प्रतिशत तक पहली कटऑफ

DU First Cut off List 2021: आर्यभट्ट कॉलेज ने जारी की पहली कट-ऑफ लिस्ट 2021, यहां करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget