एक्सप्लोरर

DU ECA एडमिशन की तिथि घोषित, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Delhi University ने Extra Curricular Activity कोटा में एडमिशन की तारीख डिक्लेयर कर दी है. 1 अगस्त से अप्लाई कर सकते हैं.

Delhi University ECA Admission 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक्सट्रा क्यूरिकुलर एक्टिविटी कोटा पर आधारित एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ होने की तारीख डिक्लेयर कर दी है. ईसीए कोटा में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट 01 अगस्त से 31 अगस्त 2020 के मध्य आवेदन कर सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अभी कुछ दिनों पहले ही ईसीए कोटा में एडमिशन को अनुमति दी है. इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ईसीए कोटा से एडमिशन न लेने के बात कही थी केवल एनसीसी और एनएसएस श्रेणी को ही एडमिशन दिया जाना था. हालांकि डीयू के इस फैसले की कुछ ही समय में बहुत निंदा हुयी, यहां तक की कई बड़े कलाकार भी इस फैसले के खिलाफ सामने आये. इस बीच डीयू ने अपना यह फैसला वापस ले लिया. अब ईसीए कैटेगरी में न केवल एडमिशन होंगे बल्कि सेल्फ अटेस्टेड सर्टिफिकेट्स को मान्यता भी दी जाएगी. अब कैंडिडेट 14 ईसीए कैटेरगरीज़ के अंडर अप्लाई कर सकते हैं. इन आवेदनों के लिए कैंडिडेट को 100 रुपये फीस देनी होगी.

डीयू ईसीए रजिस्ट्रेशन 2020 की अंतिम तारीख

डीयू के बाकी कोर्सेस जैसे यूजी, पीजी, एम.फिल और पीएचडी में एडमिशन के लिए, जिनमें एडमिशन डीयूईटी परीक्षा 2020 के माध्यम से होगा, में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तय की गयी है. वहीं डीयू ईसीए कोटा में सभी कोर्सेस यानी यूजी, पीजी, एम.फिल और पीएचडी में एडमिशन के लिए अंतिम तारीख आने में अभी काफी समय है. 31 अगस्त तक ईसीए कोटा वाले अप्लाई कर सकते हैं. एक कैंडिडेट अधिकतम तीन ईसीए कैटेगरीज में रजिस्ट्रेशन करा सकता है. साथ ही उसे अपने हुनर के सपोर्ट में सर्टिफिकेट भी प्रस्तुत करना होगा. ये सर्टिफिकेट्स अधिकतम पांच कैटेगरीज़ में लगाए जा सकते हैं जिनमें से बेस्ट थ्री के बेसिस पर उसे एडमिशन दिया जाएगा. हालांकि एडमिशन मेरिट लिस्ट में जगह बना पाने की स्थिति में दिया जाएगा.  यह सर्टिफिकेट 01 मई 2017 से 30 अप्रैल 2020 के बीच में से कभी का भी हो सकता है.

कोरोना के कारण ईसीए एडमिशन में आयी थी बाधा

ईसीए कोटा में इस साल एडमिशन न लेने का डीयू का फैसला कोरोना की वजह से हुआ था. दरअसल इस बार कोविड के कारण यूनिवर्सिटी के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल कराना मुमकिन नहीं था. इसलिए यूनिवर्सिटी ने तय किया था कि इस साल केवल सरकारी सर्टिफिकेट्स के आधार पर ही कैंडिडेट्स को एडमिशन दिया जाएगा. चूंकि बहुत सी एक्टिविटीज़ जैसे डांस, म्यूजिक, थियेटर आदि के लिए इस तरह का सर्टिफिकेट उपलब्ध नहीं होता इसलिए ऐसे कैंडिडेट्स को इस बार डीयू में एडमिशन के लिए ईसीए कोटा का लाभ नहीं मिल पा रहा था. हालांकि अब स्थितियां बदल गयी हैं.

महाराष्ट्र सरकार ने स्टेट बोर्ड के स्कूलों में सिलेबस को 25 फीसदी कम किया GATE 2021: गेट 2021 परीक्षा की तारीख घोषित, हुए हैं कुछ बदलाव भी, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पीजी में 0 पर्सेंटाइल पर मचा घमासान, क्या माइनस वाले भी होंगे क्वालीफाई?
नीट पीजी में 0 पर्सेंटाइल पर मचा घमासान, क्या माइनस वाले भी होंगे क्वालीफाई?
कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट
कभी भी शुरू हो सकता है JEE मेन 2027 रजिस्ट्रेशन, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
पंजाब कोर्ट में 1270 क्लर्क के पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से करें आवेदन
असम में MBBS की फीस 6 गुना बढ़ी, आय के हिसाब से हुआ बदलाव
असम में MBBS की फीस 6 गुना बढ़ी, आय के हिसाब से हुआ बदलाव

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे', SIR विवाद के बीच BJP का बड़ा हमला
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले किया बड़ा ऐलान, सौरव दास बोले- 'Gen Z...'
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ इंडियन प्लेयर ने छोड़ी अपनी टीम, गुजरात को किया जॉइन
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अब बंगाल के जजों ने चुनाव आयोग के पोर्टल में गिनाईं कमियां, जानें क्या कहा?
अखिलेश के बागी विधायक बोले- सपा से राज्यसभा जाएगा 'परिवार' और 'व्यापार'
अखिलेश के बागी विधायक बोले- सपा से राज्यसभा जाएगा 'परिवार' और 'व्यापार'
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
भावांतर योजना का रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें आवेदन का पूरा तरीका
Embed widget