एक्सप्लोरर

DU Admission 2021: दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत डीयू में 13 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया दाखिला

DU UG Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कट-ऑफ सूची के तहत 13000 से ज्यादा छात्रों ने अपना एडमिशन सिक्योर कर लिया है, जबकि अब तक 1.15 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.

DU UG Admission 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दूसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत 13 हजार से ज्यादा छात्रों ने दाखिला लिया है. अब तक विश्वविद्यालय को 1.15 लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. पहली लिस्ट के तहत 36 हजार 130 छात्रों ने एडमिशन लिया है. दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के अनुसार 13552 छात्रों ने फीस का भुगतान किया है जबकि 7245 आवेदन प्रिंसिपल्स द्वारा स्वीकृत किए गए हैं. पहली कट-ऑफ लिस्ट के तहत 4 अक्टूबर को एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से विश्वविद्यालय को अब तक कुल 1 लाख 15 हजार 490 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

डीयू एडमिशन 2021 तारीखे

  • दूसरी कट-ऑफ के तहत कॉलेजों द्वारा पूरे किए जाने वाले अप्रूवल की तारीख- 14 अक्टूबर 2021 को शाम 5 बजे तक
  • दूसरी कट-ऑफ सूची के लिए उम्मीदवारों द्वारा शुल्क भुगतान- 15 अक्टूबर 2021  शाम 5 बजे तक
  • डीयू की तीसरी कट-ऑफ लिस्ट जारी होने की तारीख- 16 अक्टूबर 2021
  • तीसरी कट-ऑफ लिस्ट के तहत डीयू में एडमिशन- 18 अक्टूबर 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू

इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन में ज्यादातर कोर्सेज की सीटें भरी
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन के प्रिंसिपल डॉ. बबली मोइत्रा सराफ के अनुसार, कई कोर्सेज में ज्यादातर अनारक्षित सीटें भर चुकी हैं, जबकि बीए (ऑनर्स) संस्कृत के तीसरी लिस्ट में खुले रहने की संभावना है. कॉलेज ने पहली लिस्ट में 1300 से ज्यादा सीटों में से लगभग आधी भर दी हैं, जबकि कुल संख्या अब 900 हो गई है. बुधवार को आवेदन की आखिरी तारीख थी जबकि गुरुवार यानी आज कॉलेजों को मंजूरी देने का आखिरी दिन होगा. शुक्रवार को शुल्क भुगतान करने का अंतिम दिन है.

हिंदू कॉलेज में तीसरी लिस्ट में जनरल कैटेगिरी के लिए कोर्स बंद
हिंदू कॉलेज के प्रवेश संयोजक मनीष कंसल ने कहा कि कॉलेज में एडमिशन की कुल संख्या 1843 तक पहुंच गई है. उन्होंने आगे कहा, "हमने बी कॉम (ऑनर्स) में अनारक्षित सीटों को भर दिया है, जबकि बीए (ऑनर्स) अर्थशास्त्र में लगभग सात सीटों का अंतर है. हमने बी कॉम (ऑनर्स) में 79 सीटों के मुकाबले 101 दाखिले लिए हैं और इनमें से 75 दाखिले अनरिजर्व्ड कैटेगिरी में हैं. जिसमें 31 सीटें हैं. तीसरी लिस्ट में जनरल कैटेगिरी के लिए कोर्स बंद होने की संभावना है, जबकि अर्थशास्त्र (ऑनर्स) खुला हो सकता है.

आर्यभट्ट कॉलेज में भी कई कोर्स की सीटों पर एडमिशन बंद
आर्यभट्ट कॉलेज में अंग्रेजी (ऑनर्स), इतिहास (ऑनर्स), कंप्यूटर साइंस (ऑनर्स), गणित (ऑनर्स), इकोनॉमिक्स (ऑनर्स), बीए प्रोग्राम सेकंड लिस्ट में बंद होने की संभावना है. इन विषयों में एडमिशन पहले ही सीट लिमिट को क्रॉस कर चुके हैं. राजधानी कॉलेज में दो लिस्ट के तहत 788 दाखिले हुए हैं, जिनमें 565 को दूसरी लिस्ट के तहत प्रिंसिपल ने मंजूरी दी है.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: बिना कोचिंग के Saloni Verma ने यूपीएससी में हासिल की सफलता, जानें जरूरी बातें

SBI Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ग्रेजुएट युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 2000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET Rank vs Course 2026: किस रैंक पर मिलेगा MBBS, BDS, BAMS? यहां देखें Category-wise लिस्ट
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 Result: किस रैंक पर कौन-सा मेडिकल कॉलेज मिलेगा? सरकारी या प्राइवेट; यहां जानें
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET UG 2026 में किस राज्य के ज्यादा बच्चों ने मारी बाजी, यहां देखें स्टेट वाइज पूरी लिस्ट 
NEET Result Rank Controversy: 585 नंबर, लेकिन रैंक 2500 से 15000 पार... NEET 2026 रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल
585 नंबर, लेकिन रैंक 2500 से 15000 पार... NEET 2026 रिजल्ट पर छात्रों ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget