एक्सप्लोरर

DFCCIL Recruitment 2021: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 1074 पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई

योग्य उम्मीदवार जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव समेत इन विभिन्न पदों के लिए 23 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन CBT के जरिए किया जाएगा.

DFCCIL Recruitment 2021: डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने जूनियर मैनेजर और एग्जीक्यूटिव समेत विभिन्न 1074 पदों पर भर्तियों के आवेदन की तारीख बढ़ा दी है. अब कैंडिडेट्स 23 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा. यह टेस्ट सितंबर या अक्टूबर में आयोजित हो सकता है.

भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रैल 2021 से शुरू हुए थे. आवेदन की अंतिम तारीख 23 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है. अभ्यर्थियों को 23 जुलाई तक आवेदन शुल्क जमा करना होगा. कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) सितंबर या अक्टूबर में आयोजित किया जा सकता है.

जरूरी योग्यता

जूनियर एग्जीक्यूटिव मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड टेलीकम्युनिकेशन, ऑपरेशंस एंड बीडी ट्रेड के पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास हाईस्कूल और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए. एक्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 वर्षीय इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए. जूनियर मैनेजर के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

जूनियर मैनेजर के पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अन्य पदों के लिए आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए. आवेदन शुल्क की बात करें, तो जूनियर मैनेजर के पदों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये, एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए आवेदन शुल्क 700 रुपये है. एससी, एसटी के अलावा दिव्यांग कैटेगरी के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है.

आवेदन करने का तरीका

डीएफसीसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट https://dfccil.com पर जाकर आप इस भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें आपको आवेदन फॉर्म बनने का तरीका व अन्य विस्तृत जानकारी मिल जाएगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवोदय स्कूल में एडमिशन का एक और मौका, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी 
नवोदय स्कूल में एडमिशन का एक और मौका, आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी 
पंजाब में MBBS-BDS एडमिशन नीति लागू, सरकारी कॉलेज के लिए लगेगा 20 लाख का बॉन्ड
पंजाब में MBBS-BDS एडमिशन नीति लागू, सरकारी कॉलेज के लिए लगेगा 20 लाख का बॉन्ड
Madhya Pradesh Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी
मध्य प्रदेश में होगी 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड
Karnataka PGCET 2026 रिजल्ट जल्द, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget