एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार 28 सितंबर से प्राइवेट स्कूलों में लागू करेगी 'देशभक्ति पाठ्यक्रम', जानें क्या होगा खास?

दिल्ली के पब्लिक स्कूलों में अब नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा. मुख्यमंत्री केजरीवाल 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की जयंती पर देशभक्ति पाठ्यक्रम लॉन्च करेंगे.

दिल्ली सरकार, 28 सितंबर से राजधानी के पब्लिक स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों को "सक्रिय और प्रतिबद्ध नागरिक बनने" में मदद करने के उद्देश्य से देश भक्ति करिकुलम लागू करने जा रही है.  देशभक्ति करिकुलम छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लॉन्च किया जाएगा.

गुरुवार को जारी एक सर्कुलर में शिक्षा निदेशालय (DoE) ने कहा, " देशभक्ति करिकुलम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा शहीद भगत सिंह (28 सितंबर) की जयंती पर लॉन्च किया जाएगा ... लॉन्च के बाद, देशभक्ति पाठ्यक्रम स्कूलों में शिक्षकों द्वारा शारीरिक रूप से स्कूल खुलने पर हर कक्षा (नर्सरी से कक्षा 12 तक) लागू किया जाएगा.”

फिलहाल 9वी से 12वी के छात्रों को देशभक्ति करिकुलम पढ़ाया जाएगा

वर्तमान में, पिछले महीने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के निर्देश के आधार पर, केवल कक्षा 9 से 12 के छात्रों को इंडीविजुअल कक्षाओं के लिए स्कूलों में लौटने की अनुमति है. वहीं शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, “अभी के लिए, स्कूल आ रहे कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा. एक बार स्कूल फिर से खुलने के बाद ही बाकी छात्रों को पाठ्यक्रम पढ़ाया जाएगा.”

नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए हर दिन एक देशभक्ति का 1 पीरियड होगा

गुरुवार को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए हर दिन एक देशभक्ति पीरियड होगा, और कक्षा 9 से 12 के वरिष्ठ छात्रों के लिए प्रति सप्ताह दो कक्षाएं होंगी.  DoE ने अपने सर्कुलर में कहा है कि, “प्रत्येक देशभक्ति पीरियड पांच मिनट के 'देशभक्ति ध्यान' से शुरू होगा, जहां शिक्षक और छात्र माइंडफुलनेस की प्रैक्टिस करेंगे, देश, स्वतंत्रता सेनानियों और किन्हीं पांच व्यक्तियों के प्रति आभार को रिफ्लेक्ट करेंगे, जिन्हें वे देशभक्त मानते हैं, और उनके सम्मान की शपथ लेंगे.”

इस साल जून और जुलाई के बीच करिकुलम बनाया गया

अधिकारियों के मुताबिक, इस साल जून और जुलाई के बीच करिकुलम को डेवलप करने और पायलट चलाने में 41 सलाहकार शिक्षकों, नौ एनजीओ पार्टनर और एक्सपर्ट्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पायलट रन का संचालन दिल्ली सरकार के स्कूली शिक्षकों के एक कोर ग्रुप द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 20 स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के 250 से अधिक छात्रों के साथ किया गया था.

हर स्कूल में 3 देशभक्ति नोडल शिक्षक अधिकारी होंगे नियुक्त

गौरतलब है कि करिकुलम के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, निदेशालय ने स्कूलों को तीन-वर्ग समूहों के लिए प्रत्येक स्कूल में तीन देशभक्ति नोडल शिक्षक नियुक्त करने के लिए कहा है – नर्सरी से कक्षा 5, कक्षा 6 से 8 और कक्षा 9 से 12 तक. अधिकारियों ने कहा कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) दिल्ली द्वारा 29 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच सभी नोडल शिक्षकों के लिए एक ओरिएंटेशन भी आयोजित किया जाएगा.

बता दें कि दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 27 सितंबर से पहले नोडल शिक्षकों के नाम भेजने के लिए कहा गया है क्योंकि इन शिक्षकों को करिकुल लागू करने से पहले अपने-अपने ग्रुप के सभी देशभक्त शिक्षकों के लिए एक ओरिएंटेशन सेशन आयोजित करना होगा.

ये भी पढ़ें

World Pharmacist Day 2021: 25 सितंबर 2021 को है 'वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे', यहां चेक करें भारत के Top फॉर्मेसी कॉलेज की लिस्ट

MAT Result 2021: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2021 के सितंबर सेशन का परिणाम घोषित, इन स्टेप्स से करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget