एक्सप्लोरर

DU के इन टॉप कॉलेज में मिल गया एडमिशन तो करियर हो जाएगा सेट, देखें लिस्ट

अगर आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का सपना देख रहे हैं तो जानें DU के टॉप 5 कॉलेजों की लिस्ट. आइए जानते हैं किन कॉलेजों में अगर एडमिशन हो जाए तो आपका करियर सेट हो जाएगा.

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) का नाम सुनते ही लाखों छात्रों की आंखों में चमक आ जाती है. देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक अपनी पहचान बनाने वाली यह यूनिवर्सिटी हर साल लाखों छात्रों के लिए सपनों की मंजिल होती है.

यहां के टॉप कॉलेजों में एडमिशन मिलना मतलब सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि करियर और भविष्य दोनों का सुरक्षित होना है. शानदार फैकल्टी, जबरदस्त कैंपस लाइफ और बेहतरीन प्लेसमेंट ने इन कॉलेजों को खास बनाया है. आइए जानते हैं DU के उन टॉप कॉलेजों के बारे में, जहां एडमिशन मिलना हर स्टूडेंट का सपना होता है.

हिंदू कॉलेज
दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित कॉलेजों में से एक है हिंदू कॉलेज, जिसकी स्थापना 1899 में हुई थी. NIRF 2025 में यह पहले स्थान पर रहा. यहां आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में बेहतरीन कोर्स उपलब्ध हैं. Deloitte और BCG जैसी बड़ी कंपनियां यहां से स्टूडेंट्स को हायर करती हैं और 7-9 लाख रुपये तक का पैकेज ऑफर करती हैं.

मिरांडा हाउस
महिलाओं के लिए स्थापित मिरांडा हाउस DU का दूसरा बड़ा नाम है. 1948 में शुरू हुए इस कॉलेज ने हमेशा ही ह्यूमैनिटीज और साइंस के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है. यहां से निकलीं अलम्नाई में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जैसी नामचीन हस्तियां शामिल हैं.

सेंट स्टीफंस कॉलेज
सेंट स्टीफंस 1881 में स्थापित हुआ और यह हमेशा से छात्रों का पसंदीदा रहा है. यहां का एडमिशन प्रोसेस इंटरव्यू-बेस्ड होता है, जो इसे और खास बनाता है. शानदार डिबेटिंग और ड्रामेटिक्स सोसाइटी इसकी पहचान है. यह कॉलेज आज भी देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में गिना जाता है.

किरोड़ी मल कॉलेज

1954 में स्थापित किरोड़ी मल कॉलेज (KMC) भी DU के बड़े नामों में शुमार है. यह कॉलेज खासतौर पर अपने ड्रामेटिक्स ग्रुप The Players के लिए जाना जाता है. यहां से बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन और मशहूर गायक KK ने पढ़ाई की है. यह कॉलेज इस समय NIRF रैंकिंग में नौवें स्थान पर है.

लेडी श्रीराम (LSR) कॉलेज
महिला छात्रों के लिए खास, LSR कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी का एक और टॉप संस्थान है. यह ह्यूमैनिटीज और जर्नलिज्म के लिए देशभर में पहचान रखता है. ओलंपिक शूटर मनु भाकर इसकी जानी-मानी अलम्नाई हैं. यह कॉलेज NIRF 2025 में दसवें स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: ​कितने साल की नौकरी के बाद मिलेगा DSP मोहम्मद सिराज को प्रमोशन, जान लीजिए सर्विस रूल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा इंतजार, पढ़ाई पूरी करते ही मिलेगी डिग्री
DU स्टूडेंट्स को नहीं करना होगा इंतजार, पढ़ाई पूरी करते ही मिलेगी डिग्री
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
NEET PG काउंसलिंग 2026 का सीट मैट्रिक्स जारी, जानें किस कोटे में कितनी सीटें
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
बोर्ड एग्जाम के लिए कितने घंटे पढ़ना है जरूरी, क्या कहते हैं टॉपर्स?
अब बिहार के शिक्षक जाएंगे विदेश, जानिए किन्हें मिलेगा यह मौका?
अब बिहार के शिक्षक जाएंगे विदेश, जानिए किन्हें मिलेगा यह मौका?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget