एक्सप्लोरर

DU SOL Admission 2024: कल से करें डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में प्रवेश के लिए अप्लाई, बिना CUET के होगा एडमिशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के विभिन्न यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 3 जून से शुरू होंगे. इच्छुक कैंडिडेट्स इस वेबसाइट से अप्लाई कर सकते हैं.

DU SOL Admission 2024 Registration: दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के बहुत से अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं तो कल से अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल यानी 3 जून के दिन खोल दिया जाएगा. डीयू एसओएल के विभिन्न कोर्सेस के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – sol.du.ac.in. यहां से आप फॉर्म भर सकते हैं और आगे के अपडेट भी पा सकते हैं.

इन कोर्स में मिल सकता है एडमिशन

डीयू स्कूल ऑफ लर्निंग में इन बैचलर कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन किया जा सकता है –

बैचलर ऑफ़ बिज़नस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंशियल इंवेस्टमेंट एनालिसिस)

बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज

बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स (इकोनॉमिक्स)

बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स (साइकोलॉजी)

बीए इंग्लिश बीए पॉलीटिकल साइंस

बीए साइकोलॉजी

बी.कॉम ऑनर्स

बी.कॉम प्रोग्राम

सीयूइटी स्कोर की नहीं पड़ेगी जरूरत

ये भी जान लें कि डीयू एसओएल के यूजी प्रोग्राम में  एडमिशन के लिए सीयूईटी स्कोर की जरूरत नहीं पड़ेगी. स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के अंडर ग्रेजुएट  प्रोग्राम में एडमिशन पूर्णत: मेरीट बेसिस पर होगा. जिन कैंडिडेट्स ने सीयूईटी परीक्षा नहीं दी है या जिनके अच्छे अंक नहीं आए हैं वे भी डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के इन कोर्सेस में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं.

जहां तक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज की बात है तो इनके लिए सीयूईटी स्कोर की जरूरत केवल दो कोर्सेज के लिए नहीं पड़ेगी बाकी के लिए सीयूईटी स्कोर देखा जाएगा. ये दो कोर्स हैं एमबीए और लाइब्रेरी साइंस. इस बारे में कोई भी जानकारी विस्तार से पाने के लिए ऊपर बताई गई वेबसाइट पर जा सकते हैं.

ई प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया गया है

डीयू स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के विभिन्न यूजी और  पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए ई प्रोस्पेक्टस रिलीज कर दिया गया है. यहां से आप इन कोर्सेस के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं. एडमिशन प्रोसेस क्या रहेगा, कौन से डॉक्यूमेंट साथ में सबमिट करने हैं, सिलेबस कैसा होगा, प्रवेश के लिए किस प्रकार की अर्हताएं पूरी करनी पड़ेंगी. इन सब चीजों के बारे में डिटेल में जानकारी आप एक प्रोस्पेक्टस से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको www.sol.du.ac.in पर जाना होगा.

ये डॉक्यूमेंट रख लें तैयार

आवेदन करने के पहले कैंडीडेट्स इन डॉक्यूमेंट को तैयार कर लें. वैलिडड  ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर, सिग्नेचर की स्कैन्ड कॉपी, रिसेंट फोटोग्राफ की कॉपी, क्लास 10वीं का सर्टिफिकेट और मार्कशीट की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, क्लास 12वीं की मार्कशीट, अगर पीजी कोर्स के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो ग्रेजुएशन की मार्कशीट, किसी और बोर्ड से आए हैं तो फिर माइग्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी, इनकम सर्टिफिकेट की कॉपी वगैरह. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन आएगी एग्जाम सिटी स्लिप 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
NMC draft 2026: अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget