एक्सप्लोरर

CUET UG Result 2024: तय तारीख पर नहीं जारी हुए सीयूईटी यूजी के नतीजे, क्यों हो रही है देर?

CUET UG Result 2024 Update: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे तय तारीख पर जारी नहीं हुए. अब परिणाम कब तक आने की संभावना है. यूजीसी चीफ ने इस बारे में क्या कहा, जानें.

NTA To Release CUET UG Result 2024 Soon: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी अपने तय समय पर सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा के नतीजे जारी नहीं कर पायी. रिजल्ट आने में डिले हो रहा है और कारण स्पष्ट नहीं है. इस बीच यूजीसी एनटीए के बचाव में उतरा और यूनिवर्सिटी ग्रैंट्स कमीशन के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा कि एनटीए इस बाबत काम कर रहा है. जल्दी ही रिजल्ट रिलीज होने की तारीख जारी होगी. अभी तक इस बारे में एनटीए की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है.

30 जून को आना था रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुरुआत में सीयूईटी यूजी परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी किया था. इसमें दी जानकारी के मुताबिक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2024 के नतीजे 30 जून को घोषित होने की बात कही गई थी पर ऐसा नहीं हुआ. न नतीजे जारी हुए और न ही अब तक रिजल्ट रिलीज होने के बार में किसी तरह की सूचना एनटीए ने दी है.

संभावित थी तारीख

यहां पर ये बात भी ध्यान देने योग्य है कि एनटीए ने 30 जून संभावित तारीख कही थी. उन्होंने ये नहीं कहा था कि इस डेट पर रिजल्ट जरूर आ जाएगा. इसमें बदलाव हो सकता है ये पहले ही साफ कर दिया गया था. इसके साथ ही वर्तमान में देश में बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवादों के बीच एनटीए के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतना भी जरूरी है.

जल्द आएगी डेट

इस बारे में जब यूजीसी चीफ जगदीश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि एनटीए इस बारे में काम कर रहा है और जल्द ही सीयूईटी यूजी नतीजों की तारीख जारी होगी. ऐसी तगड़ी संभावना है कि सीयूईटी यूजी के नतीजे जारी होने के पहले इसके रिलीज की तारीख जारी हो.

इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा

बता दें कि सीयूईटी यूजी के स्कोर के आधार पर ही कैंडिडेट्स को बहुत सी सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलेगा. ये परीक्षा 15 से 31 मई के बीच पेन पेपर मोड और कंप्यूटर मोड दोनों में आयोजित की गई थी. अब इसके नतीजों का कैंडिडेट्स को बेसब्री से इंतजार है. यूजीसी के लिए इस परीक्षा का आयोजन एनटीए करता है.

एडमिशन में भी होगी देर

एनटीए वर्तमान माहौल को देखते हुए रिजल्ट रिलीज में सतर्कता बरत रहा है और समय ले रहा है. हालांकि इसका सीधा असर कॉलेज एडमिशन पर पड़ेगा. जब तक नतीजे जारी नहीं हो जाते तब तक कैंडिडेट्स कॉलेज की एडमिशन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे. ऐसी उम्मीद की जी रही है कि एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी रिजल्ट रिलीज की घोषणा करेगा. अपडेट्स के लिए समय-समय पर वेबसाइट देखते रहें. 

यह भी पढ़ें: कितनी पढ़ी-लिखी हैं सुनीता विलियम्स? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP TGT Recruitment: UP TGT भर्ती में बड़ी राहत, अब ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक वाले भी करेंगे आवेदन
UP TGT भर्ती में बड़ी राहत, अब ग्रेजुएशन में 50% से कम अंक वाले भी करेंगे आवेदन
PHD Asia Rankings: रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम
रिसर्च और पीएचडी में भारत का डंका, एशिया में दूसरे नंबर पर पहुंचे हम
Indian Railway Jobs: रेलवे ट्रेन मैनेजर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इसमें सलेक्शन?
रेलवे ट्रेन मैनेजर को कितनी मिलती है सैलरी, कैसे होता है इसमें सलेक्शन?
JEE Main 2027: जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन
जेईई मेन में NRI छात्रों को राहत, अब पासपोर्ट से भी कर सकते हैं आवेदन

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
Jailer 2 OTT Release: रजनीकांत की 'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
'जेलर 2' की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देखें?
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
यूपी में धनतेरस से छठ तक नहीं होगी बिजली कटौती, 24 घंटे मिलेगी सप्लाई
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget