एक्सप्लोरर

CUET UG 2024: इन तारीखों पर होगी परीक्षा, कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, क्या है अपडेट? जानें

CUET UG 2024 Registration: सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा का आयोजन मई महीने में होगा. इसके लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होंगे और किस वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना है? जानते हैं ऐसे ही जरूरी सवालों के जवाब.

NTA To Begin CUET UG 2024 Registration Soon: बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स को सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के फॉर्म रिलीज होने का इंतजार है. बारहवीं के बाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी से लेकर बहुत सी दूसरी यूनिवर्सिटीज के बैचलर्स कोर्स में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पास करना जरूरी है. ऐसे में छात्रों को प्रतीक्षा है कि फॉर्म कब रिलीज होंगे ताकि वे आवेदन कर सकें. इस बारे में एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभी तक कोई आधिकारिक सूचना प्रकाशित नहीं की है.

कब तक आएंगे फॉर्म

सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 के लिए फॉर्म कब जारी होंगे इसकी पक्की जानकारी नहीं दी गई है पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें और पिछले साल का ट्रेंड देखें तो अब रजिस्ट्रेशन किसी भी समय शुरू हो सकते हैं. पहले फरवरी महीने के पहले हफ्ते में ही फॉर्म रिलीज होने की बात थी इसलिए भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू हो जाएंगे.

एक्सपर्ट ने दी यह जानकारी

सीयूईटी यूजी की तैयारी कराने वाले प्लेटफॉर्म एग्जाम फैक्टर के कंटेंट हेड संतोष ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए सीयूईटी यूजी उन चुनिंदा परीक्षाओं में से एक है, जो उनके लिए 250 से ज्यादा टॉप यूनिवर्सिटीज के रास्ते खोलता है. उन्होंने बताया कि हम एग्जाम फैक्टर के यूट्यूब चैनल पर लगातार वेबिनार आयोजित करते हैं, जिससे स्टूडेंट्स को बताया जा सके कि वह सही तरीके से फॉर्म कैसे भरें और किस तरह सही सब्जेक्ट्स चुनें.

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

रजिस्ट्रेशन की तारीख अभी पक्की नहीं हुई है लेकिन एनटीए ने बहुत समय पहले ही परीक्ष तारीखों का एलान कर दिया था. शेड्यूल में दी जानकारी के मुताबिक सीयूईटी यूजी परीक्षा 2024 का आयोजन 15 से 31 मई 2024 के बीच किया जाएगा. ये एक कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा.

इस वेबसाइट से पाएं जानकारी

सीयूईटी यूजी 2024 के विषय में जानकारी हासिल करनी हो या आवेदन करना हो, दोनों ही काम के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं – cuet.samarth.ac.in. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे और इसकी जानकारी इसी वेबसाइट पर मिलेगी.

इन आसान स्टेप्स से करें अप्लाई

  • फॉर्म रिलीज होने के बाद भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी cuet.samarth.ac.in पर.
  • यहां आपको रजिस्ट्रेशन लिंक दिख जाएगा, इस पर क्लिक करें.
  • अब अपने डिटेल जैसे नाम, एड्रेस, कॉन्टैक्ट डिटेल वगैरह डालें और फॉर्म दिए गए निर्देशों के अनुसार ठीक से भरें.
  • फॉर्म भरने से पहले कुछ डिटेल भरने पर ही आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स मिलेंगे इनका इस्तेमाल करके ही आप आवेदन कर पाएंगे.
  • फॉर्म भरने के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें जैसे स्कैन्ड फोटो, सिग्नेचर वगैरह.
  • अब फीस जमा कर दें और जो तय शुल्क हो वो जमा करें.
  • इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें और आगे के लिए प्रिंट निकालकर रख लें. 

यह भी पढ़ें: 5 हजार से ज्यादा टीचर पदों के लिए आज से करें अप्लाई, खुल गया लिंक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget