एक्सप्लोरर

CUET परीक्षा कितनी बार दी जा सकती है, क्या दो बार इस एग्जाम में शामिल हो सकते हैं?

CUET 2024 Total Attempts: सीयूईटी परीक्षा में एक कैंडिडेट कितनी बार शामिल हो सकता है. क्या इसके लिए एज लिमिट भी तय की गई है? जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब.

CUET UG 2024 Total Number Of Attempts: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन एनटीए हर साल करती है. फिलहाल ये परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है, हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की योजना इसे कम से कम इसे साल में दो बार आयोजित करने की है. अभी स्टूडेंट्स को इस नियम के आने का इंतजार है. इससे जुड़े और भी बहुत से सवाल हैं जो अक्सर स्टूडेंट्स के मन में आते हैं. आज जानते हैं ऐसे ही एक जरूरी सवाल का जवाब.

कितनी बार दे सकते हैं ये एग्जाम

अक्सर स्टूडेंट्स ये सवाल पूछते हैं कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी कितनी बार दिया जा सकता है. इसका जवाब ये है कि आप जितनी बार चाहें उतनी बार ये परीक्षा दे सकते हैं. एनटीए ने नंबर ऑफ अटेम्प्टे्स की कोई पाबंदी नहीं लगायी है. अगर आप इस साल होने वाली परीक्षा में सफल नहीं होते हैं या मन का कॉलेज ना मिलने से एडमिशन नहीं लेते हैं तो अगले साल फिर से एग्जाम दे सकते हैं. अगर इस एग्जाम की फ्रीक्वेंसी साल में एक बार से ज्यादा होती है तो भी आप जितनी बार चाहें उतनी बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस परीक्षा में शामिल होने लिए आप बार-बार फॉर्म भर सकते हैं.

एक्सपर्ट ने कही यह बात

सीयूईटी यूजी की तैयारी कराने वाले प्लेटफॉर्म एग्जाम फैक्टर के प्रॉडक्ट हेड विनय ने इस बारे में बताया कि सीयूईटी यूजी बेहद आसान एग्जाम है और सबसे खास बात यह है कि इसमें स्टूडेंट्स को कई बार परीक्षा देने के मौके मिलते हैं. हालांकि, स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपने पहले अटेम्प्ट में ही एग्जाम पर अपना पूरा फोकस रखें.

क्या कोई एज लिमिट है?

जैसे कि इस परीक्षा में कितनी भी बार शामिल हुआ जा सकता है उसी प्रकार एगजाम में बैठने के लिए किसी प्रकार की एज लिमिट नहीं तय की गई है. किसी भी उम्र का कैंडिडेट इस एग्जाम में शामिल हो सकता है. शर्त केवल इतनी है कि उसने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 परीक्षा पास की हो. हालांकि आप जिस कोर्स के लिए या जिस कॉलेज/यूनिवर्सिटी के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनकी अपनी शर्तें हो सकती हैं. आपको आवेदन के समय इनका पता लगाना होगा. एलिजबिलिटी पूरी करने पर ही उस कॉलेज या कोर्स के लिए आवेदन करें.

कितने कोर्स चुन सकते हैं

आप चाहें तो एक बार में अधिकतम चार कोर्स तक के लिए फॉर्म भर सकते हैं. ये याद रहे कि फॉर्म एक ही भरना है लेकिन उसमें चार कोर्स तक का अधिकतम चुनाव किया जा सकता है. ये ध्यान रहे कि जितने पेपर हों सभी में शामिल हों और एक भी पेपर मिस न करें क्योंकि इससे आपका ओवरऑल स्कोर बिगड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें: कनाडा ने इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के परमिट पर लगायी लगाम, अब इतने छात्रों को ही मिलेगा प्रवेश 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
UP School Holiday: लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित
लखनऊ में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, UP PET परीक्षा के चलते अवकाश घोषित

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget