एक्सप्लोरर

उन्नाव में खुलेगी देश की पहली एआई बेस्ड यूनिवर्सिटी, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

हायर एजुकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पिछले छह साल में योगी सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है, जिसकी वजह से देश-विदेश के बड़े शिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार हैं.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नया इतिहास रचा जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार (26 जुलाई) को चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे, जो देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी विश्वविद्यालय होगा. लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बना यह अत्याधुनिक विश्वविद्यालय प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाएगा.
यह नया विश्वविद्यालय तकनीक और रोजगार पर केंद्रित शिक्षा का शानदार उदाहरण है. यह परिसर न सिर्फ छात्रों को आधुनिक शिक्षा देगा, बल्कि उन्हें भविष्य की वैश्विक जरूरतों के लिए भी तैयार करेगा. 

एआई से लैस होगी पढ़ाई

हायर एजुकेशन मिनिस्टर योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पिछले छह साल में योगी सरकार ने ऐसा माहौल बनाया है, जिसकी वजह से देश-विदेश के बड़े शिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश में निवेश करने को तैयार हैं. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय इसका जीता-जागता सबूत है. यह विश्वविद्यालय भारत की टॉप पांच यूनिवर्सिटीज में शुमार है. यहां हर कोर्स को एआई आधारित टेक्नोलॉजी की मदद से पढ़ाया जाएगा. इससे छात्र न सिर्फ किताबी ज्ञान हासिल करेंगे, बल्कि भविष्य की टेक्नोलॉजी और वैश्विक मांगों के हिसाब से स्किल्स भी सीखेंगे.

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वादा

योगी सरकार का मकसद है कि हर छात्र को आसान, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले. प्रदेश में अब तक करीब 20 निजी और 8 सरकारी विश्वविद्यालय बन चुके हैं. इन सभी को सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे कोर्स शुरू करें, जो रोजगार देने वाले हों और तकनीक पर आधारित हों. चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का नया परिसर इस दिशा में बड़ा कदम है. यहां की एआई-आधारित पढ़ाई छात्रों में नई सोच और स्टार्टअप की भावना को बढ़ावा देगी, जिससे वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बन सकेंगे.

यूपी बनेगा शिक्षा का हब

इस विश्वविद्यालय की शुरुआत से उत्तर प्रदेश की छवि अब सिर्फ पारंपरिक शिक्षा के केंद्र तक सीमित नहीं रहेगी. यह परिसर यूपी को ऐसे एजुकेशन हब के रूप में स्थापित करेगा, जो तकनीक और भविष्य की जरूरतों पर आधारित होगा. यह कदम न सिर्फ प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा. लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर बना यह परिसर न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में भी नई क्रांति लाएगा.

नए परिसर में क्या है खास?

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय का यह परिसर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. यहां पढ़ाई का तरीका पूरी तरह से तकनीक पर आधारित होगा. छात्रों को वैश्विक स्तर की स्किल्स सिखाने के लिए खास पाठ्यक्रम तैयार किए गए हैं. यह विश्वविद्यालय न सिर्फ डिग्री देगा, बल्कि छात्रों को स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए भी प्रेरित करेगा. इससे उत्तर प्रदेश के युवा नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे.

इसे भी पढ़ें: भारत आ रहीं ब्रिटेन की ये टॉप-5 यूनिवर्सिटी, जानिए कहां बनाएंगी कैंपस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget