एक्सप्लोरर

Civil Services: IAS, IPS और IFS बनने वालों में 64 फीसदी इंजीनियर, सिविल सर्विस के नतीजों से सामने आया आंकड़ा

पिछले कुछ साल में सिविल सर्विस परीक्षा में साइंस स्ट्रीम के उम्मीदवारों का ज्यादा दबदबा रहा है. इस विषय के अभ्यर्थियों ने आवेदन भी बड़ी संख्या में किया.

बीते कई साल से देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में विज्ञान वर्ग के स्टूडेंट्स का दबदबा कायम है. विज्ञान वर्ग के स्टूडेंट्स न केवल आईएएस, आईपीएस और आईएफएस जैसी टॉप रैंक वाली सेवाओं पर कब्जा जमाने में कामयाब रहे हैं बल्कि टॉपर्स में भी साइंस वाले स्टूडेंट्स की संख्या ज्यादा रही है.

हाल ही में संसद में बीजेपी सांसद सुशील मोदी के एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2017 से 2021 के बीच भारतीय सिविल सेवा परीक्षा में कामयाब होने वाले प्रतिभागियों में 63.6 फीसद से ज्यादा उम्मीदवार इंजीनियर हैं. इन उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी के लिए लीक से हटकर पंरपरागत मानविक विषयों जैसे समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, पब्लिक एडमिनिस्टेशन को छोड़कर अपने मूल विषयों पर विश्वास जताया और कामयाबी पाई.

महिलाएं भी आगे

वहीं, महिलाओं ने भी सिविल सेवा परीक्षा में कामयाबी की नई कहानी लिखी है. 2017 से 2021 के बीच कामयाब होने वाली महिलाओं का आंकड़ा 24 फीसद से बढ़कर 28 फीसद तक जा पहुंचा है. इस बीच कुल 4371 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी. इनमें से 76 फीसद से अधिक विज्ञान वर्ग से थे. केवल 23.6 फीसद ने ही मानविकी के विषय लिए. हालांकि वैकल्पिक विषय के रूप में मानविकी के विषय ज्यादा पसंद किए गए. 650 से ज्यादा सफल प्रतिभागियों ने राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को वैकल्पिक विषय के रूप में चुना, वहीं 577 ने समाजशास्त्र और 514 ने भूगोल विषय को विकल्प के रूप में चुना. बता दें कि हर साल लाखों उम्मीदवार सिविल सर्विस एग्जाम की तैयारी करते हैं और परीक्षा में बैठते हैं. 

क्या कहते हैं आंकड़े

कोर्स के अनुसार सफलता दर  

    वर्ष      अभियांत्रिकी    चिकित्सा     विज्ञान   मानविकी    चयनित उम्मीदवार
2017 699 59 68 230 1056
2018 509 48 56 199 812
2019 582 56 61 223 922
2020 541 33 66 193 833
2021 452 44 64 188 748

जेंडर के अनुसार सफलता दर 

   वर्ष     पुरुष  महिला  कुल 
2017 802 (75.95%) 254 (24.05%) 1056
2018 619 (76.23%) 193 (23.77%) 812
2019 702 (76.14%) 220 (23.86%) 922
2020 595 (71.43%) 238 (28.57%) 833
2021 547 (73.13%) 201 (26.87%) 748

यह भी पढ़ें- SBI Recruitment 2023: 8 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर आवेदन करने का एक और मौका, लास्ट डेट आगे बढ़ी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
MBBS और B Tech की पढ़ाई पर मिलेंगे 50 हजार, देखें स्कॉलरशिप की पूरी डिटेल
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 
JEE Main 2027 के लिए गाइडलाइन जारी, आवेदन से पहले कर लें ये काम 

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget