एक्सप्लोरर

CISCE Academic Session 2021-22: इस तारीख से शुरू होगा नया एकेडमिक सेशन, यहां पढ़ें परीक्षा तारीखों से संबंधित जानकारी

Council For The Indian School Certificate Examinations ने नये एकेडिमिक सेशन के शुरुआत के बारे में नोटिस जारी किया है. विस्तार से जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

CISCE Academic Session 2021-22: काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने हाल ही में एक नोटिस निकालकर एकेडमिक सेशन 2021 के शुरू होने की तारीख के बारे में जानकारी दी है. इस नोटिस में दी जानकारी के अनुसार सीआईएससीई का साल 2021-22 का एकेडमिक सेशन मार्च 2021 के मध्य में और जून 2021 के पहले हफ्ते में शुरू होगा. इस नोटिस के माध्यम से विभिन्न सीआईएससीई स्कूल के हेड्स की क्वैरीज को शांत  किया गया है.

दरअसल अभी तक क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों के बारे में कोई जानकारी प्रेषित न होने के कारण स्कूल हेड्स, प्रिंसिपल को नये एकेडमिक सेशन को लेकर शंकाएं हो रही थी. इन्हीं शंकाओं के समाधान के रूप में बोर्ड ने नोटिस निकालकर साफ किया है कि महामारी के कारण परीक्षाएं हर साल की तरह तय समय पर तो नहीं हो पाएंगी लेकिन अगला एकेडमिक सेशन जैसे हमेशा शुरू होता था वैसे ही होगा. केवल हिल स्कूल्स हमेशा की तरह अपना एकेडमिक सेशन फरवरी में शुरू करेंगे.

इस कारण से नहीं होंगे तय समय पर एग्जाम –

बोर्ड ने इस बारे में जारी नोटिस में जानकारी दी है कि चूंकि महामारी की वजह से अब परिस्थितियां पहले जैसी नहीं रही हैं, इसके साथ ही पांच स्टेट्स में इलेक्शन भी होने वाले हैं. इन दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए एक बात तो तय है कि फाइनल एग्जाम हमेशा की तरह फरवरी/मार्च में आयोजित नहीं हो पाएंगे.

नोटिस में आगे कहा गया है कि परीक्षा तारीखों के बारे में कुछ समय में जानकारी दी जाएगी और ऑफिशियल वेबसाइट पर शेड्यूल प्रकाशित कर दिया जाएगा. जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा शेड्यूल देख सकते हैं, जिसका पता है – cisce.org.

नोटिस में आगे यह भी कहा गया है कि स्कूल के हेड्स को बाकी नियमों को भी वैसे ही लागू करना होगा, जैसे वे पहले होते थे. परीक्षा तारीखों के अलावा फिलहाल किसी और नियम में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि ताजा जानकारियों के लिए वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

IAS Success Story: एक छोटे से गांव से निकलकर विदेश पहुंचने वाली किसान की यह बिटिया ऐसे बनी UPSC टॉपर  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
ये हैं दिल्ली के टॉप एग्रीकल्चर कॉलेज, यहां से पढ़ाई मतलब करियर सेट
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
MP हाई  कोर्ट में निकली सीधी भर्ती, 418 पदों पर आज ही करें आवेदन 
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
परफॉर्मेंस का प्रेशर कैसे बढ़ा रहा मेडिकल स्टूडेंट्स का स्ट्रेस? सर्वे में खुलासा
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget