एक्सप्लोरर

CCSU यूजी, पीजी फाइनल ईयर की परीक्षाएं 20 अगस्त से कराने की तैयारी पूरी, पढ़ें एग्जाम शेड्यूल

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ {CCSU} यूजी पीजी के फाइनल ईयर की परीक्षायें 20 अगस्त से कराने की तैयारी पूरी कर चुकी है. अगले कुछ दिनों में परीक्षा शेड्यूल जारी की जायेगी.

CCSU Exam 2020: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ (सीसीएसयू, मेरठ)    अपने यूजी और पीजी के लास्ट ईयर की परीक्षाएं 20 अगस्त 2020 से कराने की तैयारी कर रहा है. परीक्षा कराने का शेड्यूल अगले चार या पांच दिनों में यूनिवर्सिटी तय कर लेगा. यूजी और पीजी की लास्ट ईयर की परीक्षाओं को लेकर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े हुए डिग्री कॉलेजों के करीब 01.90 लाख स्टूडेंट्स इंतजार कर रहे हैं. आपको विदित है कि यूजीसी की तरफ से देश के सभी यूनिवर्सिटीज को यूजी और पीजी की लास्ट ईयर की परीक्षाओं को 30 सितम्बर 2020 तक करा लेने का दिशा-निर्देश जारी किया जा चुका है. हालांकि 30 सितम्बर 2020 तक यूजी और पीजी की लास्ट ईयर की परीक्षाओं को कराने के लिए यूजीसी के जारी किए गए इस दिशा-निर्देश के खिलाफ स्टूडेंट्स सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी डाल चुके हैं जिसकी अगली सुनवाई 14 अगस्त 2020 को है. यूजीसी लगातार यूजी और पीजी की लास्ट ईयर की परीक्षा को जरूरी बताते हुए इसे कराने की वकालत कर रहा है. सीसीएसयू, मेरठ ने 20 अगस्त 2020 से शुरू होने वाली यूजी और पीजी की लास्ट ईयर की परीक्षाओं के क्वेश्चन पेपर को भी कम कर दिया है. कम किए गए पेपर के मुताबिक यूजी के लास्ट ईयर का पेपर अब केवल 01 घंटे 30 मिनट का होगा वहीँ पीजी के लास्ट ईयर का पेपर 02 घंटे का होगा. सीसीएसयू, यूजी फर्स्ट ईयर का रिजल्ट सबसे पहले करेगा जारी. यूपी सरकार की तरफ से 15 अक्टूबर 2020 तक सेमेस्टर के रिजल्ट को जारी करने और 30 अक्टूबर 2020 तक अन्य परीक्षाओं के रिजल्ट जारी करने के सुझाव दिए गए थे. शासन के दिए गए सुझाव के मुताबिक ही बिना परीक्षा कराए स्टूडेंट्स को अगली कक्षा में प्रमोट करने का फार्मूला तय हो गया है. इसी फ़ॉर्मूले के तहत यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दिया है. यूनिवर्सिटी की तैयारी के मुताबिक सबसे पहले यूजी के फर्स्ट ईयर का रिजल्ट घोषित किया जाएगा. यूनिवर्सिटी ने रिजल्ट जारी करने के लिए एक कमेटी भी गठित कर दिया है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget