एक्सप्लोरर

Bihar STET 2019: बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट {STET} का एग्जाम शेड्यूल हुआ जारी. जानें नई परीक्षा की तारीखें

Bihar STET 2019: बिहार बोर्ड ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा 2019 (एसटीटीई-2019) की होने वाली ऑनलाइन परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं.

Bihar STET 2019: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी की बीएसईबी ने आखिरकार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (एसटीईटी)-2019 की परीक्षा हेतु नई तारीखों का ऐलान कर ही दिया. बीएसईबी के जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार यह परीक्षा अब 09 सितम्बर 2020 से 21 सितम्बर 2020 के बीच आयोजित कराई जाएगी.

आपको यह भी बता दें कि बिहार के गवर्नमेंट स्कूलों में 37,440 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक अध्यापकों की भर्ती के लिए बीएसईबी यह परीक्षा आयोजित करा रहा है. ऑनलाइन मोड में होने वाली इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2020 को जारी किए जाएंगे.

बिहार स्कूल बोर्ड पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराने जा रहा है. आपको यह भी बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से यह परीक्षा दो बार स्थगित भी हो चुकी है. चूँकि कोरोना महामारी के कारण अभी भी शैक्षणिक संस्थाएं बंद हैं. संक्रमण के फ़ैलने के डर से यह परीक्षा ऑफलाइन न कराते हुए ऑनलाइन कराने का फैसला बोर्ड ने लिया है. इस परीक्षा को लेकर काफी समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे.

बीएसईबी ने इससे पहले यह परीक्षा 28 जनवरी 2020 को प्रदेश के कुल 300 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित कराई थी. 28 जनवरी 2020 को आयोजित हुई इस परीक्षा में कुल 2 लाख 47 हजार 241 उम्मीदवार शामिल हुए थे. लेकिन 28 जनवरी 2020 को हुई इस परीक्षा को अंततः बोर्ड ने रद्द कर दिया था. जिसकी वजह से बोर्ड को यह परीक्षा दोबारा करानी पड़ रही है.

इस कारण से रद्द हुई थी बिहार एसटीईटी-2019 की परीक्षा:

28 जनवरी 2020 को हुई बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2019 की यह परीक्षा जब समाप्त हो गयी तो बोर्ड को क्वेश्चन पेपर के लीक होने की जानकारी मिली थी. इसके बाद बोर्ड ने पेपर लीक होने की शिकायत के मामले की जांच के लिए एक 04 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था. जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में एसटीईटी 2019 परीक्षा रद्द करके यह परीक्षा दोबारा कराने की सिफारिस किया था. जांच कमेटी की इसी सिफारिस के आधार पर बीएसईबी ने 28 जनवरी 2020 को आयोजित हुई एसटीईटी-2019 की परीक्षा को 16 मई 2020 को रद्द कर दिया था.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?
अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget