एक्सप्लोरर

CBSE का बड़ा बदलाव! अब 11वीं-12वीं में साइंस और मैथ्स होंगे दो लेवल में, छात्रों को मिलेगा पढ़ाई का नया विकल्प

सीबीएसई 2026-27 से 11वीं-12वीं के साइंस और मैथ्स विषयों को दो स्तरों बेसिक और एडवांस में पेश करेगा. इससे छात्र अपनी रुचि और करियर प्लान के अनुसार विषय चुन सकेंगे, पढ़ाई का बोझ भी कम होगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) अब स्कूल शिक्षा को छात्रों की रुचि और करियर की दिशा में लाने की तैयारी में है. इस दिशा में CBSE 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) विषयों को दो स्तरों बेसिक और एडवांस में लागू करने की योजना बना रहा है. यह बदलाव साल 2026-27 से लागू किया जा सकता है.

क्या होगा इस बदलाव का फायदा?

CBSE का यह कदम उन छात्रों के लिए राहत लेकर आएगा, जो विज्ञान और गणित जैसे विषयों से जुड़ना तो चाहते हैं, लेकिन उनकी रुचि या भविष्य की योजना तकनीकी क्षेत्रों में नहीं है. ऐसे छात्र अब इन विषयों को आसान यानी बेसिक स्तर पर पढ़ सकेंगे, जबकि इंजीनियरिंग, मेडिकल या रिसर्च जैसे क्षेत्रों में करियर बनाने वाले छात्र इन्हें एडवांस लेवल पर चुन सकते हैं.

छात्रों की मर्जी से होगी विषयों की पढ़ाई

CBSE की इस योजना का मकसद छात्रों पर पढ़ाई का बोझ कम करना और उन्हें सिर्फ उन्हीं विषयों में गहराई से पढ़ने का विकल्प देना है, जिनमें उनकी रुचि या करियर की योजना हो. यानी अब कोई भी छात्र केवल इस वजह से कठिन विषय नहीं पढ़ेगा कि उसे मजबूरी में लेना पड़ा है.

पहले 10वीं में हुआ था ऐसा प्रयोग

CBSE पहले भी इस तरह का प्रयोग कर चुका है. कक्षा 10वीं में मैथ्स को स्टैंडर्ड और बेसिक दो स्तरों पर पेश किया गया था. स्टूडेंट्स को यह विकल्प दिया गया था कि अगर वे 11वीं-12वीं में मैथ्स नहीं लेना चाहते, तो वे बेसिक लेवल चुन सकते हैं. इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी थी.

अब 11वीं से होगी नई शुरुआत

CBSE की योजना है कि इस बदलाव को पहले 11वीं कक्षा में लागू किया जाए. हालांकि इसकी अंतिम शुरुआत NCERT की नई किताबों की उपलब्धता पर निर्भर करेगी. फिलहाल NCERT ने कक्षा 1 से 7 तक की कुछ कक्षाओं की नई किताबें जारी कर दी हैं और 9वीं व 11वीं के लिए किताबें इस साल के अंत तक तैयार हो सकती हैं.

स्कूलों को भी करनी होंगी तैयारियां

अगर यह योजना लागू होती है, तो स्कूलों को बेसिक और एडवांस लेवल की क्लासेस अलग-अलग चलानी होंगी. इसके लिए शिक्षकों को दोनों स्तरों पर पढ़ाने की ट्रेनिंग देनी होगी ताकि छात्रों को दोनों विकल्पों में बराबर सुविधा मिल सके.

NEP 2020 और NCFSE के अनुरूप

CBSE का यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCFSE) के अनुरूप है. इसका उद्देश्य छात्रों को उनकी सीखने की गति, रुचि और करियर के हिसाब से बेहतर विकल्प देना है. इससे छात्रों की पढ़ाई सिर्फ डिग्री तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके सपनों की नींव बनेगी.

यह भी पढ़ें: सिर्फ टिकट बुक करने से नहीं मिलेगा रूस का वीजा, बैंक बैलेंस और जवाब दोनों चाहिए पक्के!  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DTL में 65 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी
DTL में 65 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी
UP पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता
UP पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
ओडिशा में 13,000 जूनियर टीचर क्यों कर रहे प्रदर्शन? जानें उनकी मांगें
DRDO में इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
DRDO में इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रीता के बाद अब अदिति ने कांग्रेस में एंट्री की अटकलों पर लगाया विराम! सामने आई ये तस्वीर
रीता के बाद अब अदिति ने कांग्रेस में एंट्री की अटकलों पर लगाया विराम! सामने आई ये तस्वीर
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
ट्रंप का अमेरिकी मीडिया पर एक्शन, CNN-Politico और MS NOW पर लगाया बैन
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
भारत में एशियन गेम्स लाइव कैसे और कहां देखें? जानें 19 सितंबर का पूरा शेड्यूल
'इधर बदतमीजी बहुत है...' जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया गाना
जब बॉलीवुड पर भड़के लकी अली, इस वजह से छोड़ दिया था गाना
एमपी HC जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर PM केयर्स फंड में करेंगे 1 करोड़ दान
एमपी HC जज का बड़ा फैसला, रिटायर होने पर PM केयर्स फंड में करेंगे 1 करोड़ दान
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
'US का कोई भी दुश्मन अब...', डेनमार्क-ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की बड़ी घोषणा
घर पर ऐसे उगा सकते हैं कुंदरू, जान लें इस सब्जी की खूबी
घर पर ऐसे उगा सकते हैं कुंदरू, जान लें इस सब्जी की खूबी
आपके Gadgets चुपचाप हो रहे हैं खराब, ये आदतें डालती हैं असर
आपके Gadgets चुपचाप हो रहे हैं खराब, ये आदतें डालती हैं असर
Embed widget