एक्सप्लोरर

CBSE Single Girl Child Scholarship 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, यहां जानें नई एप्लीकेशन डेडलाइन

Central Board Of Secondary Education ने CBSE Single Girl Child Scholarship 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. नई तारीख जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

CBSE Single Girl Child Scholarship 2020 Application Deadline Extended: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सीबीएसई सिंग्ल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है. अब इस स्कॉलरशिप के लिए 21 दिसंबर 2020 तक अप्लाई किया जा सकता है. वे स्टूडेंट्स जो किसी कारण से अब तक इस स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन न करा पाए हों, वे अब ऐसा कर सकते हैं. फ्रेश कैंडिडेट्स के लिए एप्लीकेशन रेन्यूवल की लास्ट डेट 21 दिसंबर तय की गई है. पहले इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर थी जिसे अब ग्यारह दिन आगे बढ़ा दिया गया है.

याद रहे कि ये आवेदन केवल ऑनलाइन हो सकते हैं. इसके लिए आपको सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है – cbse.nic.in. यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि इस स्कॉलरशिप का लाभ केवल वही कैंडिडेट उठा सकते हैं जिन्होंने सीबीएसई से ही क्लास दसवीं पास की है. साथ ही इस स्कॉलरशिप के लिए केवल सिंग्ल गर्ल चाइल्ड ही अप्लाई कर सकती हैं.

ऐसे करें आवेदन –

  • स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यानी cbse.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा, जो स्कॉलरशिप स्कीम के लिए होगा. इस पर क्लिक करें.
  • क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा जहां एक लिंक दिया होगा जिस पर लिखा होगा CBSE Scholarship Scheme For Single Girl Child 2020 Link.
  • इस लिंक पर क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर लें और बताए गए निर्देशों के अनुसार उसे भरकर सबमिट कर दें.
  • चाहें तो भविष्य के लिए एप्लीकेशन की एक कॉपी प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं.

अन्य जरूरी जानकरियां –

सीबीएसई से दसवीं पास होने और अपने मां-बाप की इकलौती संतान होने के अलावा इस स्कॉलरशिप के लिए शर्त यह है कि कैंडिडेट ने क्लास दसवीं की परीक्षा कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से पास की हो. इसके अलावा अगली शर्त है कि वह क्लास ग्यारहवीं और बारहवीं भी सीबीएसई से एफिलेटेड स्कूल से कर रही हो और उस स्कूल की एकेडमिक ईयर के दौरान मंथली ट्यूशन फीस 1500 रुपए से ज्यादा न हो. यह भी ध्यान रहे कि यह स्कॉलरशिप केवल भारतीय नागरिकों के लिए है. बाकी किसी भी विषय में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं.

IAS Success Story: हिंदी माध्यम के विकास ने कुछ ऐसे पायी UPSC परीक्षा में सफलता और बनें IAS ऑफिसर ICAI CA January Exam 2021: आईसीएआई ने परीक्षा का पूरा शेड्यूल किया रिलीज, icai.org पर करें चेक 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
नीट यूजी काउंसलिंग: राउंड-1 रिजल्ट की तारीख बदली, अब 21 अगस्त को जारी होगा रिजल्ट
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
Connor Hill Wins 2.39 Crore: 17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
17 साल के छात्र ने कंप्यूटर से हल की मैथ्स की पहेली, जीते 2.39 करोड़
Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget