एक्सप्लोरर

CBSE ने 10वीं क्लास रिजल्ट 2021 से संबंधित डिटेल्ड FAQs जारी किए, जानें कैसे पूछे जा रहे हैं सवाल

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों (FAQs) का सेट जारी किया है. छात्र FAQs की लिस्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

सीबीएसई ने 10वीं क्लास के रिजल्ट कंप्यूटेशन के लिए मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन फॉर्मूला रिलीज किया था. वहीं सीबीएसई द्वारा जुलाई के महीने में 2020-21 सेशन के लिए परीक्षा आयोजित किए बिना दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित करने की संभावना है. फिलहाल कई प्रश्न जैसे, यदि कोई उम्मीदवार किसी भी असेसमेंट में उपस्थित नहीं होता है, तो स्कूल छात्र का मूल्यांकन कैसे करेंगे ? क्या होगा यदि माता-पिता परीक्षा की कॉपी देखना चाहें या बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद अंकों का सत्यापन कराना चाहें, सीबीएसई परिणाम कैसे घोषित करेगा आदि तमाम सवाल अभिभावकों के साथ-साथ छात्रों और शिक्षकों को भी परेशान कर रहे होंगे.

ऐसे में सीबीएसई ने अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न जारी किए हैं. आइए जानते हैं कुछ सेलेक्टेड सवाल

1-सीबीएसई दसवीं कक्षा का रिजल्ट कैसे घोषित करेगा?

दसवीं कक्षा का परिणाम बोर्ड नोटिफिकेशन नंबर सीबीएसई/सीई/2021 दिनांक 01.05.2021 द्वारा विकसित एक ऑब्जेक्टिव क्राइटेरियन के आधार पर घोषित किए जाएंगे.

2- यदि कोई अभ्यर्थी किसी असेसमेंट में उपस्थित नहीं होता है तो स्कूल द्वारा छात्र का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा ?

यदि कोई उम्मीदवार स्कूल द्वारा आयोजित किसी भी मूल्यांकन में उपस्थित नहीं होता है, तो स्कूल एक ऑफ़लाइन / ऑनलाइन या एक टेलीफोनिक वन-टू वन असेसमेंट कंडक्ट कर सकता है और रिकमेंडेशन को प्रमाणित करने के लिए डॉक्यूमेंटरी साक्ष्य रिकॉर्ड कर सकता है. स्टूडेंट्स को इस आधार पर ऑब्जेक्टिवली मूल्यांकन किया जा सकता है.

3- यदि कोई उम्मीदवार ऑब्जेक्टिव मानदंड के आधार पर घोषित परिणाम से संतुष्ट नहीं है, तो सीबीएसई द्वारा संबंधित उम्मीदवार को क्या रेमिडी प्रदान की जाएगी?

अगर कोई भी उम्मीदवार जो आवंटित अंकों से संतुष्ट नहीं है, उसे सीबीएसई द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने पर एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाएगा.

4- यदि अभिभावक परीक्षा की कॉपिया देखना चाहते हैं या बोर्ड परिणाम घोषित होने के बाद मार्क्स का वेरिफिकेशन करना चाहते हैं तो स्कूलों को क्या करने की आवश्यकता है?

करंट ईयर के लिए ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है.कृपया पॉलिसी को ध्यान से पढ़ें और माता-पिता को सूचित करें.

5-क्या सीबीएसई स्कूलों की सहायता के लिए कोई ऑनलाइन फैसिलिटी प्रदान करेगा?

स्कूलों की सुविधा के लिए, सीबीएसई एक ऑनलाइन सिस्टम प्रदान करेगा जिसमें स्कूल अंक दर्ज कर सकते हैं और जांच सकते हैं कि आवंटित अंक ऐतिहासिक वितरण के अनुरूप हैं या नहीं. यदि कोई मिसमैच मिलता है, तो रिजल्ट कमेटी को एक सुसंगत और वस्तुनिष्ठ मानदंड के अनुसार, जैसा भी मामला हो, मार्क्स को रिवाइज करना होगा, जिसे Rational डॉक्यूमेंट्स में भी दर्ज किया जाना चाहिए.

 6- यदि स्कूल इंटरनल असेसमेंट कंडक्ट करता है जोकि सीबीएसई की पॉलिसी के अनुरूप नहीं हैं तो मार्क्स कैसे दिए जाएंगे?

एक बार जब रिजल्ट कमेटी टेस्ट या परीक्षाओं के आधार पर अंकों को फाइनल रूप दे देगी, तो उसे यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रों के मार्क्स बोर्ड द्वारा प्रदान किए गए अंकों के व्यापक वितरण के साथ संरेखित हों.

बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जल्द ही सीबीएसई की ऑनलाइन वेबसाइट पर घोषित करेगा. इसके साथ ही, सीबीएसई ने कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित कर दी है, जिसके लिए फिलहाल फाइनल निर्णय की घोषणा नहीं की गई है. छात्रों को लेटेस्ट अपडेट के लिए सीबीएसई की वेबसाइट cbse.gov.in पर रेग्यूलर विजिट करने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी की परीक्षा पास करने की ठानी, इस स्ट्रेटजी से पहले प्रयास में मंदार का सपना हुआ पूरा

IAS Success Story: नौकरी के दौरान सीनियर्स को देखकर UPSC की तैयारी की, बेहतर रणनीति से दिव्या शक्ति को मिली सफलता

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
इंजीनियरिंग के बाद Mtech या MBA, किसमें ज्यादा है स्कोप
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget