एक्सप्लोरर

CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के लिए 16 अगस्त से 15 सिंतबर के बीच आयोजित करेगा परीक्षा

CBSE ने प्राइवेट कैटेगिरी के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी हैं. 10वीं-12वीं के निजी छात्रों की परीक्षाएं 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने घोषणा की है कि प्राइवेट कैटेगिरी  के उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई नीति के अनुसार 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी. सीबीएसई ने कहा कि रेग्यूलर उम्मीदवारों के लिए तय की गई ऑल्टरनेटिव इवैल्यूएशन पॉलिसी के आधार पर प्राइवेट कैंडिडेट्स के परिणाम घोषित नहीं किए जा सकते हैं, क्योंकि "इन छात्रों के लिए न तो स्कूल और न ही सीबीएसई के पास इनका कोई पिछला मूल्यांकन रिकॉर्ड है."

कौन होते हैं प्राइवेट छात्र
सीबीएसई ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि रेग्यूलर छात्र वे हैं जो सीबीएसई से एफिलिएटेड स्कूलों में पढ़ रहे हैं और पहली बार कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं. वहीं प्राइवेट कैंडिडेट्स में वे शामिल हैं जो पहले सीबीएसई में रेग्यूलर छात्र थे और पहले या दूसरे अटैम्पट में क्वालिफाई करने में फेल रहे या इम्प्रूवमेंट के लिए परीक्षा देना चाहते हैं. दिल्ली पत्राचार बोर्ड से परीक्षा देने वाले छात्र भी प्राइवेट कैंडिडेट्स की कैटेगिरी में आते हैं.

निजी उम्मीदवारों का कोई रिकॉर्ड सीबीएसई के पास नहीं है
बता दें कि इस साल सीबीएसई भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अप्रूव पॉलिसी के अनुसार रेग्यूलर स्टूडेंट्स का परिणाम घोषित करेगा.रेग्यूलर छात्रों के मामले में, स्कूलों के पास करंट ईयर के दौरान किए गए मूल्यांकन का रिकॉर्ड है इसी आधार पर 10वीं 12वीं रेग्यूलर छात्रों के परिणाम घोषित किए जा सकते हैं. " रिलीज में आगे कहा गया है कि "नियमित छात्रों के लिए  स्कूलों द्वारा यूनिट टेस्ट, मिड-टर्म और प्री बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई थी और इस प्रकार इन छात्रों का इवैल्यूएशन इसी आधार पर किया गया है. हालांकि, निजी उम्मीदवारों के मामले में, कोई रिकॉर्ड नहीं है जिसके आधार पर उनका मूल्यांकन परीक्षा आयोजित किए बिना नहीं किया जा सकता है. इसीलिए टैब्यूलेशन पॉलिसी को प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए लागा नहीं किया जा सकता है.
 
कम से कम समय में घोषित किया जाएगा प्राइवेट कैंडिडेट्स का रिजल्ट
सीबीएसई ने कहा है कि, “बोर्ड 16 अगस्त से 15 सितंबर के बीच प्राइवेट कैटेगिरी के छात्रों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा और हायर एजुकेश में एडमिशन के लिए किसी भी तरह की दिक्कत से बचाने के लिए उनका परिणाम भी कम से कम समय में घोषित किया जाएगा। इस संबंध में अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी. "
प्रेस रिलीद में आगे कहा गया है, "यूजीसी और सीबीएसई सभी छात्रों के हितों को देख रहे हैं और यूजीसी इन छात्रों के परिणाम के आधार पर प्रवेश कार्यक्रम को सिंक्रनाइज़ करेगा जैसा कि यूजीसी ने 2020 में किया था. "

ये भी पढ़ें

RBSE 12th Result 2021: राजस्थान बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणाम की तारीख घोषित, जानें कब आएगा रिजल्ट

School Reopening: यहां जानें आपके राज्य में कब से खुलने वाले हैं स्कूल-कॉलेज और क्या रखी गई हैं शर्तें

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget