एक्सप्लोरर

CBSE Board Exams 2024: इस ट्रिक से करें पढ़ाई, कम टाइम में हो जाएगा 90% का कोटा

CBSE Exam Preparation: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की दसवीं और बारहवीं की डेटशीट आ गई है. 15 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी. इस बचे समय में रिवीजन कैसे करें, क्या स्ट्रेटजी अपनाएं? जानते हैं.

CBSE Board Exams 2024 Last Month Preparation Tips: सीबीएसई बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षा की डेटशीट रिलीज कर दी गई है. इसके मुताबिक एग्जाम 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 के बीच आयोजित किए जाएंगे. हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में बैठते हैं और इस साल भी ये संख्या काफी अधिक है. डेटशीट आने के बाद कैंडिडेट्स अपनी रिवीजन स्ट्रेटजी और अच्छे से प्लान कर सकते हैं. इससे उन्हें पता चल जाएगा कि कौन सा पेपर बाद में है ताकि उसके रिवीजन के लिए उसी हिसाब से टाइम निकाल लें. जो पेपर पहले हैं उनका रिवीजन पहले खत्म करें और इसी हिसाब से स्ट्रेटजी बनाएं.

ऐसे करें रिवीजन

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में अभी वक्त है. एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे. इस बारे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि फाइनल रिवीजन एक महीने पहले शुरू करना ठीक रहता है. इस हिसाब से आप करीब 10 जनवरी के आसपास रिवीजन शुरू कर दें. आखिरी के चार-पांच दिन रिलैक्स रहें, बहुत प्रेशर न लें और फौरी तौर पर पढ़ा हुआ दोहराते चलें.

अगर कुछ बाकी हो तो

तैयारी का पहला चरण ये होता है कि पूरा सिलेबस देखने के बाद सही किताबें देखें और बिना कोई टॉपिक स्किप करें पढ़ाई शुरू करें. अभी दिसंबर चल रहा है, ऐसे में अगर किसी विशेष टॉपिक में आपको दिक्कत है या कोई खास टॉपिक आपने पहले ड्रॉप कर दिया था तो उसे उठा लें. अभी समय है ये टॉपिक कवर किया जा सकता है. रोज के कुछ घंटे रेग्यूलर पढ़ाई के साथ ही इस टॉपिक को दें और समय रहते इसे पूरा करें.

सैम्पल पेपर से बनेगी बात

कई स्टूडेंट्स ऐसे होंगे जिनकी तैयारी अब काफी आगे बढ़ चुकी होगी. ऐसे में वे सैम्पल पेपर्स सॉल्व करके अपनी तैयारियों को आंक सकते हैं. इनसे प्रैक्टिस भी होगी और आपको आपकी कमियां भी समय रहते पता चलेंगी. यही नहीं जिनकी तैयारी नहीं भी हुई है वे भी सैम्पल पेपर हल करें और देखें कि किस एरिया में आपको ज्यादा दिक्कत है. उसे समय रहते दूर करें. समय के अंदर पेपर हल करें और बाद में उसे चेक जरूर कराएं.

फोकस रहने के लिए ब्रेक लें

फोकस्ड रहने के लिए रेग्यूलर ब्रेक लेते हुए पढ़ाई करें. एग्जाम एंग्जाइटी को खुद पर हावी न होने दें. बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें और दिमाग को रिफ्रेश करने वाली एक्टिविटीज करें. आप चाहें तो ग्रुप स्टडी भी कर सकते हैं. अभी इसके लिए भरपूर टाइम है लेकिन जब पेपर पास आ जाएं तो इससे बचें. ठीक से सोएं, ठीक से खाएं, खुद को रिफ्रेश रखें और पॉजिटिव माइंडसेट के साथ तैयारी को आगे बढ़ाएं. 

यह भी पढ़ें: CBSE ने जारी की दसवीं और बारहवीं की डेटशीट 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget