एक्सप्लोरर

CBSE Board Exam 2021: मूल्यांकन फॉर्मूले से असंतुष्ट छात्र अगस्त में दे सकेंगे लिखित परीक्षा- शिक्षा मंत्री निशंक

CBSE के मूल्यांकन फॉर्मूला से असंतुष्ट 10वीं और 12वीं क्लास के स्टूडेंट इसके लिए अगस्त में लिखित परीक्षा दे सकते हैं. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी है.

10वीं और 12वीं क्लास के कई छात्र-छात्राएं रिजल्ट को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के मूल्यांकन फॉर्मूला से संतुष्ट नहीं हैं. CBSE इन स्टूडेंट को अगस्त में लिखित परीक्षा देने का विकल्प देगा. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. निशंक कोविड के बाद की जटिलताओं के चलते एम्स में भर्ती हैं.

उन्होंने अस्पताल के बेड से ही ट्विटर पर ये जानकारी शेयर की. शिक्षा मंत्री निशंक कल कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के बारे में छात्रों के सवालों का सोशल मीडिया पर जवाब देने वाले थे. लेकिन किन्हीं कारणों से इसका आयोजन नहीं हो पाया और उन्होंने एक ऑडियो मैसेज पोस्ट करते हुए अगस्त में ये लिखित परीक्षा का विकल्प देने की बात कही.

अपने मैसेज में उन्होंने कहा, "10वीं और 12वीं क्लास के जो स्टूडेंट CBSE के मूल्यांकन फॉर्मूला से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें परेशान होने की जरुरत नहीं है. आपके लिए अगस्त में लिखित परीक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी." साथ ही उन्होंने कहा, "साथ ही जैसा की CBSE पहले ही स्पष्ट कर चुका है जो छात्र ये लिखित परीक्षा का विकल्प चुनेंगे उन्हें इसमें मिले मार्क्स को ही मानना होगा. लिखित परीक्षा देने वाले छात्र मूल्यांकन फॉर्मूला के तहत दिए गए मार्क्स देने की दोबारा मांग नहीं कर सकते."

ये है 12वीं के छात्रों के लिए CBSE का मूल्यांकन फॉर्मूला

बता दें कि CBSE ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय के बाद 1 जून को अपनी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी. दरअसल अप्रैल के बाद से बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक कोविड के मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे.

इसके बाद सीबीएसई ने सुप्रीम कोर्ट में कक्षा 12 के मूल्यांकन फॉर्मूला को लेकर अपना जवाब दिया था. जिसके अंतर्गत सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम कक्षा 10 ,11 के फाइनल मार्क्स और कक्षा 12 में उनके प्रदर्शन पर आधारित होगा. कोर्ट ने मूल्यांकन फॉर्मुला को व्यावहारिक बताते हुए इसपर अपनी रजामंदी दी थी.  

यह भी पढ़ें 

CBSE New Portal: गुम हो गई है सीबीएसई की मार्कशीट या ट्रान्स्फर सर्टिफिकेट तो ना हो परेशान, घर बैठे ऐसे मंगवाएं डुप्लिकेट कॉपी

दिल्ली में ऑक्सीजन की मांग 4 गुना ज्यादा बतायी गई? ऑडिट कमेटी के प्रमुख रणदीप गुलेरिया कहा- ऐसा नहीं कह सकते

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget