एक्सप्लोरर

CBSE New Portal: गुम हो गई है सीबीएसई की मार्कशीट या ट्रान्स्फर सर्टिफिकेट तो ना हो परेशान, घर बैठे ऐसे मंगवाएं डुप्लिकेट कॉपी

यदि आपका CBSE का मार्कशीट और ट्रान्स्फर सर्टिफिकेट जैसा कोई डॉक्युमेंट खो गया है तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरुरी है. अब आपको इसके लिए CBSE के रीजनल ऑफिस में जाने की जरुरत नहीं है. आप घर बैठे ही अपने CBSE डॉक्युमेंट की डुप्लीकेट कॉपी मंगवा सकते हैं.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं और 12वीं कक्षा के अपने छात्रों को मार्कशीट और ट्रान्स्फर सर्टिफिकेट जैसे कई जरूरी प्रमाण पत्र देती हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर पासपोर्ट बनाने तक के लिए इन डॉक्युमेंटस की जरुरत पड़ती है. अब तक यदि किसी का इनमें से कोई डॉक्युमेंट खो जाए तो उसे बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता था और CBSE के रीजनल ऑफिस में जाकर नए डॉक्युमेंट के लिए एप्लाई करना पड़ता था.

इसके अलावा बैंक ड्राफ़्ट बनवाने के तमाम झंझटों के साथ ये प्रक्रिया बेहद लंबी होती थी. अब CBSE ने ऐसे मामलों में लोगों को लंबी प्रक्रिया के से राहत देते हुए ऑनलाइन डुप्लीकेट सर्टिफिकेट मंगाने की सुविधा दी हैं. आप इसके जरिये घर बैठे ही अपने खोए हुए डॉक्युमेंट की डुप्लिकेट कॉपी प्राप्त कर सकते हैं. 

CBSE ने डुप्लिकेट एकेडमिक डॉक्युमेंट सिस्टम (DADS) के नाम से इस ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत की है. अब आप इसका इस्तेमाल कर घर बैठे ही अपने डॉक्युमेंट की डुप्लीकेट कॉपी मंगा सकते हैं. बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, "हमें छात्रों से अपने एकेडमिक डॉक्युमेंट की डुप्लिकेट कॉपी को लेकर कई आवेदन मिलते हैं. इन छात्रों के ये डॉक्युमेंट या तो खो गए होते हैं या खराब हो गए होते हैं. कोरोना महामारी के इस दौर में ऐसे छात्रों को रीजनल ऑफिस ना जाना पड़े इसलिए बोर्ड ने इस नई सुविधा की शुरुआत की है."

समय और पैसे दोनों की होगी बचत 

CBSE के बयान के अनुसार, "कोविड के वर्तमान दौर में छात्रों को ज्यादा परेशानी ना हो इसके लिए हमारे आईटी विभाग ने एक सुरक्षित, तेज और व्यावहारिक समाधान निकाला है. हमनें इसके लिए इनहाउस पोर्टल DADS की शुरुआत की है. इस ऑनलाइन पोर्टल के द्वारा छात्र और उनके पेरेंट्स घर बैठे ही मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट की डुप्लिकेट कॉपी मंगवा सकते हैं." साथ ही बयान में कहा गया है कि, "इस से कोरोना के वर्तमान हालात में छात्रों को घर से निकलने की जरुरत भी नहीं पड़ेगी और उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी."

ये है पूरी प्रक्रिया

इस नए पोर्टल के जरिये ऑनलाइन डॉक्युमेंट मंगाने के लिए छात्रों को सबसे पहले CBSE की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर लॉग इन करना होगा. इसके बाद इसपर मौजूद लिंक https://cbseit.in/cbse/web/dads/home.aspx पर जाकर डुप्लीकेट डॉक्युमेंट के लिए एप्लाई करना होगा.  

रीजनल ऑफिस ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदन के अनुसार एकेडमिक डॉक्युमेंट की डुप्लीकेट कॉपी स्पीड पोस्ट से आवेदक के घर भेज देंगे. इसके साथ ही पोर्टल पर मौजूद ट्रैकिंग सिस्टम के जरिये आप अपने आवेदन के स्टेटस और अन्य जानकारी के बारे में पता कर सकते हैं. सीबीएसई इस के लिए आवेदक को डिजिटल और प्रिंटेड कॉपी दोनों में से एक विकल्प को चुनने का ऑप्शन देता है. 

यह भी पढ़ें 

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत ने बढ़ाई सरकार की चिंता, अब और सख्ती से लागू होंगे नियम

अनिल देशमुख को ED का समन, सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget