एक्सप्लोरर

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक पाने के लिए ऐसे करें तैयारी

CBSE Board Exam 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 17 दिसंबर 2019 को वर्ष 2020 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटसीट जारी कर दी है. छात्र/ छात्राओं के पास अब बचे हैं मात्र 60 दिन. इतने कम दिनों में अधिक अंक पाने के लिए कैसे करें तैयारी. इस पर जानें एक्सपर्ट की राय.

CBSE Board Exam 2020: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 17 दिसंबर 2019 को वर्ष 2020 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटसीट जारी कर दी है.  डेटशीट के अनुसार 10वीं के मेन पेपर्स की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू हो रही है. जबकि ये परीक्षाएं 18 मार्च 2020 संपन्न होंगीं. वहीँ 12वीं के मुख्‍य विषयों की परीक्षाएं 22 फरवरी 2020 से शुरू होकर 30 मार्च 2020 को संपन्न होंगीं. इस तरह अब आपके पास परीक्षा की तैयारी के लिए मात्र 60 दिन ही बचे हैं. इन बचे हुए अल्प समय में अपनी परीक्षा में कैसे अधिक अंक प्राप्त करें? आइए जानें एक्पर्ट क्या कहते हैं इस बारे में? विस्तृत पढ़ने की तुलना में सेलेक्टिव को दें महत्त्व जैसा कि आप जानते हैं कि आब आपके सभी छात्र /छात्राओं के पास समय कम बचा है इस लिए अब समय  विस्तृत पढ़ने का नहीं बल्कि सेलेक्टिव पढने का है.  मोटी-मोटी पुस्तकों को पढने के बजाय शार्ट नोट्स को पढ़ें. ये शार्ट नोट्स सबसे अधिक अंक दिलाएँगें. गणित विषय के रिवीजन को कम से कम 1 से 1 ½ घंटे प्रतिदिन दें. गत वर्षों के  प्रश्नपत्रों को करें साल्व एक्सपर्ट कहते हैं कि प्रत्येक छात्र /छात्राओं को गत वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करना चाहिए. ये प्रश्नपत्र परीक्षाओं में अधिक अंक लाने के लिए अति महत्वपूर्ण होते हैं. इसको हल करने से न केवल सम्पूर्ण पाठ्यक्रम के महत्त्वपूर्ण भाग का रिवीजन होता है बल्कि छात्र /छात्राओं को इस बात की भी आइडिया हो जाती है कि किस तरह के प्रश्न परीक्षा में पूँछे जाते हैं.इसके साथ ही उन्हें समय प्रबंधन का तरीका भी मालूम हो जाता है. समय प्रबंधन एक्सपर्ट बताते हैं कि परीक्षा में समय प्रबंधन अति महत्वपूर्ण घटक है. छात्र/छात्राओं को जिन प्रश्नों का उत्तर आता है उन्हें वे बहुत अच्छा करने के चक्कर में अपने समय का ध्यान नहीं रख पाते और कुछ ही प्रश्नों का उत्तर देने में अपना काफी समय गवां देते हैं. परिणाम स्वरूप अंत में उन्हें समयाभाव के कारण कुछ प्रश्नों को बिना उत्तर दिए छोड़ना पड़ता है. जिससे उन्हें अंक कम मिलते हैं. इसलिए प्रश्नों के अनुपात में समय को विभाजित कर प्रश्नों को हल करना चाहिए.  इससे परीक्षा में कोई प्रश्न छूटेगा नहीं और अधिक अंक प्राप्त कर पायेंगें. लें अपनी परीक्षा (मोक टेस्ट) अब समय कम रह गया है इस लिए हमें सप्ताह में कम से कम एक दिन माडल प्रश्नों को लेकर अपना टेस्ट लेना चाहिए. उसके उपरांत अपना मूल्यांकन कारन चाहिए. रहें तनाव मुक्त जैसे जैसे परीक्षा नजदीक आती है वैसे वसे कुछ छात्र/ छात्राओं में तनाव देखने को मिलता है. जो कि परीक्षा के लाभदायक नहीं होता. मनो चिकित्सक का कहना है कि परीक्षा के समय छात्रों को तनाव मुक्त रहना बहुत जरूरी है. इस लिए छात्रों को चाहिए कि वे अपनी पढाई हँसते खेलते हुए करें तथा एग्जाम भी इसी तरह दें.  माता-पिता को भी चाहिए कि बच्चे को तनाव मुक्त रहने दें. उनपर किसी प्रकार का दबाव ने डालें. स्वतंत्र होकर पढने दें. शेड्यूल  बनाकर करें पढाई एक्सपर्ट का मानना है कि छात्रों को एक शेड्यूल बनाकर पढाई करनी चाहिए. इससे कोई विषय अछूता नहीं रह जाता और पाठ्क्रम का सही रिवीजन भी हो जाता है. स्ट्रेटजी बनाए और फॉलो करें परीक्षा के लिए स्ट्रेटजी बहुत ही लाभदायक और उपयोगी होती है. एक्सपर्ट कहते है कि प्रत्येक छात्र/छात्राओं को पाठ्यक्रम को ध्यान रखते हुए एक सुविचारित स्ट्रेटजी बनानी चाहिए. इस स्ट्रेटजी में कम से कम 10 वर्षों के प्रश्नपत्रों को अवश्य शामिल करनी चाहिए. इसके अलावा उन चैप्टर पर विशेष ध्यान देना चाहिए जिनसे अधिक अंकों के प्रश्न परीक्षा में पूँछे जाते हों. अच्छी स्ट्रेटजी बनाने के साथ ही उसे पूरी मुस्तैदी के साथ फॉलो भी करना चाहिए. अगर हम परीक्षा के समय इन बातों को ध्यान में रखते हैं तो हम निश्चित रूप से अधिक अंक प्राप्त करेंगें. इसके साथ ही छात्र/छात्राओं को भी ध्यान में रखना चाहिए कि परीक्षाएं ही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं हैं. विदित हो कि गत वर्ष 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 29 मार्च 2019 तक आयोजित हुई थीं.  जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च से 2 अप्रैल 2019 तक आयोजित हुई थी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UP बोर्ड ने जारी की परीक्षा केंद्रों की सूची, 10वीं 12वीं के लिए बने 7526 सेंटर 
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
UPSC ने जारी किया संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2027 का शेड्यूल, जनवरी में प्रीलिम्स
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget