एक्सप्लोरर

​उत्साह है भरपूर, व्यवहार कौशल का है हुनर तो चुनें इवेंट मैनेजमेंट

​Career in Event Management: इवेंट मैनेजर आयोजक के बजट को ध्यान में रखकर कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. अच्छे इवेंट मैनेजर के अंदर टीम वर्क और लीडरशिप की क्षमता होना जरूरी है.

​किसी भी महत्वपूर्ण इवेंट को सफल बनाने के लिए बेहतर प्लानिंग और मैनेजमेंट की जरूरत होती है. हर बड़े इवेंट की सफलता के पीछे इवेंट मैनेजर का हाथ होता है. अगर आप मेहनती, उत्साही और लोगों से तालमेल बैठाने में माहिर हैं तो यह फील्ड आपके लिए ही बना है.

कितना जरूरी है इवेंट मैनेजमेंट

घर में शादी हो या कॉलेज का एनुअल फंक्शन, इवेंट की तैयारी के लिए किसी के पास न तो ज्यादा समय होता है और न ही ऐसे काम में दक्ष और अनुभवी लोग ही मिल पाते हैं. इवेंट मैनेजर को हायर कर आयोजक न केवल इवेंट का पूरा आनंद ले पाते हैं बल्कि आयोजन के सफल क्रियान्वयन की चिंता भी दूर हो जाती है.

क्या है इवेंट मैनेजमेंट?

जब किसी खास आयोजन की जिम्मेदारी प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स को दी जाती है तो इसे इवेंट मैनेजमेंट कहा जाता है. इसके लिए कई कंपनियां हैं जो इवेंट मैनेजर को हायर करती हैं. कुछ साल पहले तक केवल बड़े इवेंट के लिए इवेंट मैनेजर हायर किए जाते थे, लेकिन अब छोटे शहरों में होने वाले साधारण इवेंट्स के लिए भी मैनेजरों की मांग बढ़ती जा रही है.

क्या होती है जिम्मेदारी?

इवेंट मैनेजर आयोजक के बजट को ध्यान में रखकर कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. ज्यादातर काम हॉस्पिटैलिटी से जुड़ा होता है. इसके अलावा होटल बुकिंग, ट्रैवल बुकिंग, डेकोरेशन, साउंड, एंटरटेनमेंट जैसे तमाम काम शामिल होते हैं.  

क्या है योग्यता?

पहले इस क्षेत्र में अनुभवी लोग इवेंट मैनेजमेंट का काम करते थे, लेकिन अब इवेंट मैनेजमेंट में कोर्स करने वाले प्रोफेशनल्स को वरीयता दी जा रही है. 12वीं के बाद आप यह कोर्स कर सकते हैं. सर्टिफिकेट और डिप्लोमा किया जा सकता है. पीजी डिप्लोमा के लिए स्नातक होना ज़रूरी है. पब्लिक रिलेंशंस में डिग्री या डिप्लोमा भी इस फील्ड में करियर में आपकी मदद कर सकता है.

कैसा हो इवेंट मैनेजर?

  • कुशल संचालन क्षमता और चुनौतियों से निपटने जानता हो
  • प्रभावी कम्युनिकेशल स्किल्स, बातचीत में विनम्र हो
  • क्रिएटिविटी और समस्या समाधान में हो माहिर
  • उसके पास इवेंट के लिए जरूरी लोगों का बेहतर नेटवर्क हो
  • टीम वर्क और लीडरशिप की क्षमता है जरूरी

क्या है सैलरी

कोर्स के बाद शुरुआत में कम सैलरी मिलेगी. अनुभव होने पर आपकी सैलरी बढ़ेगी और कुछ साल बाद अच्छी इनकम शुरू हो जाएगी. शुरुआत में 20 से 50 हजार रुपए प्रतिमाह तक कमा सकते हैं. अपनी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोलने का भी ऑप्शन रहता है, यह काम कम इनवेस्टमेंट से शुरू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- ​BPCL में कई पद पर निकली वैकेंसी, ये उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
DTU में शुरू हुआ यूथ इनोवेशन चैलेंज, 2 करोड़ का मिलेगा पुरस्कार
DTU में शुरू हुआ यूथ इनोवेशन चैलेंज, 2 करोड़ का मिलेगा पुरस्कार
SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SBI क्लर्क प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज,  5 बजे तक ही होगा आवेदन
कैट 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज,  5 बजे तक ही होगा आवेदन

वीडियोज

आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?
जमुई की घटना पर जवाब कौन देगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- 'देखो ओ बीजेपी वालों, तुम...'
राम मंदिर चंदा चोरी पर नया खुलासा, कांग्रेस बोली- 'देखो ओ बीजेपी वालों, तुम...'
बिहार में MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
कैटरीना कैफ की मां ने ठुकराई शहर की चकाचौंध, गांव में बिना AC-बिजली ऐसे जीती हैं सादगी भरी जिंदगी
लग्जरी लाइफ से दूर क्यों रहती हैं कैटरीना कैफ की मां? गांव में ऐसे बिता रही हैं अपनी जिंदगी
IND-W vs SL-W Final Live Score: शेफाली अर्धशतक से चूकि, भारत का स्कोर 100 पार; मंधाना-हरमनप्रीत क्रीज पर
Live Score: शेफाली अर्धशतक से चूकि, भारत का स्कोर 100 पार; मंधाना-हरमनप्रीत क्रीज पर
तमिलनाडु के स्कूलों में अब ब्रेकफास्ट, सीएम विजय ने भी खाया, वीडियो वायरल
तमिलनाडु के स्कूलों में अब ब्रेकफास्ट, सीएम विजय ने भी खाया, वीडियो वायरल
जमुई 'हैवानियत' मामले पर CJP का बड़ा बयान, 'इस सरकार के लिए…'
जमुई 'हैवानियत' मामले पर CJP का बड़ा बयान, 'इस सरकार के लिए…'
Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक
Tajmahal: विदेशी महिला को घूर रहे थे मनचले, फोटोग्राफर ने सिखाया सबक
Wired या Wireless! फोन की बैटरी के लिए कौन ज्यादा सुरक्षित?
Wired या Wireless! फोन की बैटरी के लिए कौन ज्यादा सुरक्षित?
Embed widget