एक्सप्लोरर

बारहवीं पास करने के बाद करें ये शॉर्ट टर्म कोर्स, जॉब मिलने में होगी आसानी

12वीं पास करने के जल्द से जल्द अर्निंग करने की सोच रहे स्टूडेंट्स कुछ शॉर्ट टर्म कोर्स कर आसानी से नौकरी पा सकते हैं. यहां हम आपको कुछ जॉब ओरिएंटेड शॉर्ट टर्म कोर्सेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

12वीं पास करने के बाद कुछ स्टूडेंट्स जहां हायर एजुकेशन के लिए कॉलेज में एडमिशन लेते हैं तो कुछ स्टूडेंट्स आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे कोर्स करना चाहते हैं जो शॉर्ट टर्म हों और जॉब ओरिएंटेड हो ताकि वे इन कोर्सेस के बाद जल्द से जल्द कमाई कर सकें. आजकल बहुत से प्राइवेट संस्थान ऐसे शॉर्ट टर्म कोर्स कराते हैं जिन्हे करने के बाद स्टूडेंट्स को आसानी से अच्छी सैलरी पर नौकरी मिल जाती है. खास बात ये है कि इन कोर्सेस को सभी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स यानी आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम के छात्र कर सकते हैं. चलिए हम आपको कुछ ऐसे ही शॉर्ट टर्म और जॉब ओरिएंटेड कोर्स के बारे में बताते हैं.

होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा

12वीं पास करने के बाद स्टूडेंट्स होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. ये शॉर्ट टर्म कोर्स है इसकी अवधि 3 से 12 महीने की होती है. होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स करने के बाद करियर की काफी संभावना होती है. इस कोर्स को करने वाले स्टूडेंट्स शेफ, रिसेप्शनिस्ट, रूम सर्विस स्टाफ और मैनजेर की नौकरी पा सकते हैं.

डिजिटल मार्केटिंग डिप्लोमा कोर्स

आज का समय पूरी तरह डिजिटल हो चुका है. ऐसे में डिजिटल मार्केटिंग में वर्तमान ही नहीं भविष्य में भी करियर की काफी संभावना है. इस कोर्स को 12वीं के बाद किया जा सकता है. हालांकि ग्रेजुएट स्टूडेंट्स भी डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. इस कोर्स की ड्यूरेशन भी 3 से 12 महीने की होती है. इस शॉर्ट टर्म कोर्स को करने के बाद एग्जीक्यूटिव, मैनेजर, स्पेशलिस्ट आदि के तौर पर नौकरी मिल जाती है. इसके साथ ही वे अपना बिजनेस भी शुरू कर सकते

डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग

आजकल वेब डिजाइनिंग की काफी डिमांड है.12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट पास स्टूडेंट्स डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग का कोर्स कर सकते हैं. ये काफी शॉर्ट टर्म कोर्स है जिसकी अवधि 9 से 12 महीने की होती है. इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट्स वेब डिजाइनर के तौर पर काम कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें डिजाइनिंग एग्जीक्यूटिव और डिजाइनिंग मैनेजर के पदों पर नौकरी मिल जाती है इसके अलावा वे फ्रीलांस के तौर पर भी काम कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

फोटोग्राफी में डिप्लोमा कोर्स

जिन स्टूडेंट्स को फोटोग्राफी में इंटरेस्ट है वे 12वीं के बाद अपने इस शौक को करियर ऑप्शन के तौर पर भी अपना सकते हैं. इस कोर्स की अवधि 6 महीने से शुरू होती है और इसमें स्पेशलाइजेशन कोर्स तक किया जा सकता है. डिप्लोमा इन फोटोग्राफी कोर्स करने के बाद करियर की काफी संभावना होती हैं. ये कोर्स करने के बाद फैशन फोटोग्राफर, वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर, न्यूज फोटोग्राफर की नौकरी मिल जाती है. इसके साथ ही चाहें तो खुद का बिजनेस भी शुरू किया जा सकता है.

मल्टीमीडिया में डिप्लोमा कोर्स

10वीं और 12वीं पास स्टूडेंट्स मल्टीमीडिया में डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं. ये कोर्स 6 महीने से एक साल का भी है और इसमें 2 साल का एडवांस डिप्लोमा कोर्स भी किया जा सकता है.डिप्लोमा इन मल्टीमीडिया कोर्स करने के बाद एनिमेटर, ग्राफिक डिजाइनर, ब्रांड मैनेजर और प्रमोशन मैनेजर की नौकरी पा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

PSSSB Recruitment 2021: जूनियर ड्राफ्ट्समैन के 659 पदों के लिए करें आवेदन, पढ़ें डिटेल्स

हरियाणा: कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल 16 जुलाई से खोले जाएंगे- शिक्षा मंत्री

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget