एक्सप्लोरर

हरियाणा: कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल 16 जुलाई से खोले जाएंगे- शिक्षा मंत्री

हरियाणा में कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूलों को फिर से खोलने की तारीख घोषित कर दी गई है. राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए 16 जुलाई से स्कूल फिर से खुलेंगे.

हरियाणा में कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए स्कूल 16 जुलाई से फिर से खुल जाएंगे. इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल सिंह ने कहा कि हायर क्लासेस के छात्रों के लिए कक्षाएं फिर से शुरू होंगी. उन्होंने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राज्य ऑफलाइन कक्षाओं को फिर से शुरू करने के लिए तैयार है.

हरियाणा में कोविड-19 की स्थिति सामान्य
उन्होंने बताया कि राज्य के शिक्षा विभाग ने राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया है. उन्होंने यमुनानगर में पत्रकारों से बात करते हुए सरकार के इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, “हरियाणा में कोविड ​​​​-19 की स्थिति पूरी तरह से सामान्य है और बहुत कम नए पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं. स्कूलों को खोलने का फैसला मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है. स्कूलों में 15 जुलाई तक की छुट्टियां हैं और हम 16 जुलाई से नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए स्कूल खोलने जा रहे हैं.”

अन्य कक्षाओं पर निर्णय स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा
वहीं मंत्री ने कहा कि अन्य कक्षाओं के बारे में फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा, “अगर स्थिति सामान्य बनी रही, तो छोटी कक्षाओं के छात्रों को भी अनुमति देने का निर्णय लिया जाएगा.” हालांकि, उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तारीख तय नहीं हुई है.

स्कूल फिर से खुलने पर कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अनिवार्य
उन्होंने जोर देकर कहा कि कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार अनिवार्य होगा. इसमें मास्क पहनने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी शामिल होगी. उन्होंने बताया कि स्कूलों को खोलने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. उन्होंने ये भी कहा कि अगर स्टूडेंट्स फिर से स्कूल खुलने पर नहीं आना चाहते हैं तो उन्हें अनुपस्थित के रूप में चिह्नित किया जाएगा या नहीं, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है.

गुजरात राज्य में 15 जुलाई से फिर खुलेंगे स्कूल
गौरतलब है कि मार्च 2020 से हरियाणा के स्कूल बंद कर दिए गए थे. बाद में राज्य ने उच्च कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया था लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद स्कूल फिर से बंद कर दिए गए थे.  राज्य ने तब गर्मी की छुट्टियों की घोषणा भी कर दी थी जिसे दो बार बढ़ाया गया था. 15 जुलाई को ग्रीष्म अवकाश खत्म हो जाएगा. इसी के बाद 16 जुलाई से स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है. वहीं अन्य राज्यों में गुजरात ने भी 15 जुलाई से स्कूलों और कॉलेजों को फिर से खोलने के अपने फैसले की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें 

IAS Success Story: स्लम एरिया के बच्चों की स्थिति देख सिमी करन ने इंजीनियर से आईएएस बनने का किया फैसला, ऐसा रहा सफर

UP Board Result 2021: यूपी बोर्ड कब जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? यहां जानें हर सवाल का जवाब

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget