एक्सप्लोरर

गेट नहीं दिया? फिर भी कर सकते हैं PhD, IIT जोधपुर दे रहा मौका 

पीएचडी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आईआईटी जोधपुर में मौका है. आईआईटी जोधपुर से पीएचडी करने की खास बात ये है कि कुछ बीटेक ग्रेजुएट्स बिना गेट के भी सीधे पीएचडी के लिए आवेदन कर सकते है.

बीटेक करने के बाद रिसर्च के क्षेत्र में आगे करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आईआईटी जोधपुर में पीएचडी करने का मौका है. आईआईटी जोधपुर से पीएचडी करने की खास बात यह है कि कुछ बीटेक ग्रेजुएट्स बिना गेट के भी सीधे पीएचडी के लिए एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते है. आईआईटी जोधपुर में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग से जुड़े कई छात्रों में पीएचडी के लिए रिसर्च अवसरों की जानकारी दी है. इनमें स्पेस टेक्नोलॉजी, ड्रोन, फ्लाइट डायनामिक, कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनॉमिक्स, कम्बशन, कंपोजिट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्र शामिल है. 

आईआईटी जोधपुर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार Centrally Funded Technical Institutes से बीटेक करने वाले छात्र, जिनका सीजीपीए 8.0 या उससे ज्यादा है, वह डायरेक्ट पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस रूट के तहत गेट स्कोर की जरूरत नहीं है. हालांकि आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आईआईटी जोधपुर की ओर से तय की गई दूसरी एलिजिबिलिटी शर्तों को भी देखना होगा.इसका मतलब है कि सिर्फ 8 सीजीपीए होना ही आवेदन के लिए पर्याप्त नहीं है, इसके लिए दूसरी शर्तें पूरी करना भी जरूरी है. 

ये भी पढ़ें-नीट पीजी में 0 पर्सेंटाइल पर मचा घमासान, क्या माइनस वाले भी होंगे क्वालीफाई?

इन क्षेत्रों में रिसर्च का मौका 

आईआईटी जोधपुर के पीएचडी अवसरों में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और इससे जुड़ी तकनीकों पर रिसर्च के कई क्षेत्र शामिल है. छात्र स्पेस टेक्नोलॉजी, ड्रोन डेवलपमेंट, एयरक्राफ्ट और फ्लाइट रिसर्च जैसे क्षेत्रों में काम कर सकते हैं. इसके अलावा कम्प्यूटेशनल फ्लूइड डायनामिक्स, कंबशन ओर कंपोजिट्स जैसे तकनीकी क्षेत्रों के साथ-साथ एआई और मशीन लर्निंग के एयरोस्पेस में इस्तेमाल से जुड़े रिसर्च क्षेत्र भी इसमें शामिल है. ऐसे बीटेक छात्र, जिनकी पहले से रिसर्च में रुचि है और वह ग्रेजुएशन के बाद अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं,  आईआईटी जोधपुर में पीएचडी लिए आवेदन कर सकते हैं. 

20 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन 

आईआईटी जोधपुर पीएचडी एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर दी गई है. इस प्रोग्राम के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा. वहीं संस्थान की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहले सेमेस्टर के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अप्रैल में थी और दूसरे सेमेस्टर के लिए 20 अक्टूबर निश्चित है. चयनित, प्रोविजनल रूप से चयनित और वेटिंग लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों की जानकारी संबंधित विभागों, आईडीआरपी स्कूल या सेंटर के वेब पेज के पर जारी की जाएगी. वहीं उम्मीदवारों को आईआईटी जोधपुर में पीएचडी के लिए आवेदन करने के लिए एलिजिबिलिटी, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और रिसर्च का एरिया देखने की सलाह भी दी गई है.

ये भी पढ़ें-6 से 8वीं के शिक्षकों के लिए मौका, NCERT में शुरू किया ये खास कोर्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?
ये राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कराएगी कोचिंग, काम की है खबर
ये राज्य सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कराएगी कोचिंग, काम की है खबर
नाना पाटेकर ने किस कॉलेज से ली थी डिग्री, किन भाषाओं में थी महारत?
नाना पाटेकर ने किस कॉलेज से ली थी डिग्री, किन भाषाओं में थी महारत?
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर को बोला 'इविल डैड', कहा- सोचकर रिएक्शन दूंगी
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'मेरी पहली चॉइस शमी-बुमराह-सिराज...', 2027 वर्ल्ड कप के लिए दिग्गज का BCCI को संदेश
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
राजा भैया की पत्नी को पसंद आया राहुल गांधी का ये अंदाज, शेयर किया वीडियो
Embed widget