एक्सप्लोरर

BPSC 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 13 सितंबर 2025 को एक ही पाली में आयोजित होगी.

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा (CCE Prelims) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. अब वो सभी उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड पर परीक्षा से जुड़ी तमाम अहम जानकारी उपलब्ध होगी, जैसे परीक्षा केंद्र, समय और जरूरी दिशा-निर्देश. उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. 

कब होगी परीक्षा?

बीपीएससी की यह बहुप्रतीक्षित परीक्षा 13 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा सिर्फ एक ही पाली में होगी, जिसका समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तय किया गया है. यानी उम्मीदवारों को कुल दो घंटे का समय मिलेगा.

परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचे

आयोग ने उम्मीदवारों को साफ निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही समय पर पहुंचें. सुबह 9:30 बजे से एंट्री शुरू होगी और अधिकतम 11 बजे तक प्रवेश मिलेगा. 11 बजे के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इसीलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे 9:30 से 10 बजे के बीच परीक्षा केंद्र पहुंच जाएं ताकि किसी भी तरह की जल्दबाजी या परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें- ​इस राज्य में होगी 35 हजार से ज्यादा शिक्षकों के पदों पर भर्ती, जारी हुआ नोटिफिकेशन; ऐसे करें आवेदन

एडमिट कार्ड कब से

बीपीएससी ने बताया कि 71वीं प्रीलिम्स परीक्षा के ई-एडमिट कार्ड 6 सितंबर 2025 से ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं. उम्मीदवार इसे अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Railway Jobs 2025: ​रेलवे में निकली 400 से ज्यादा पदों पर भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट बेहद करीब

कैसे डाउनलोड करें?

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जाएं.
  2. अब "My Account" सेक्शन में लॉगिन करें. इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें.
  3. लॉगिन करने के बाद संबंधित विज्ञापन पर क्लिक करें.
  4. अब Admit Card सेक्शन में जाकर View/Download पर क्लिक करें.
  5. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे PDF फॉर्मेट में सेव करें और प्रिंट निकाल लें.
  6. ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड ऑनलाइन ही उपलब्ध कराया जाएगा, आयोग इसे डाक से नहीं भेजेगा.

यह भी पढ़ें-  NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी, ओवरऑल कैटेगरी में इस कॉलेज ने किया टॉप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget