एक्सप्लोरर

Bihar Board Matric Result 2020: 6 मई से शुरू होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक की कापियों का मूल्यांकन, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

बिहार बोर्ड के माध्यमिक की कापियों का मूल्यांकन 6 मई से होगा शुरू. 10 मई के बाद जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट.

Bihar Board 10th Result 2020: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा संचालित कक्षा 10वीं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 6 मई से आरंभ करवाने का निर्णय लिया गया है. अर्थात अब बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की बची हुई कापियों का मूल्यांकन 6 मई से शुरू हो जायेगा.

कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन के मद्देनजर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड- बीएसईबी) ने 4 मई को शेष बची उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य को लेकर गहन विचार विमर्श किया. अंततोगत्वा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कल देर शाम कक्षा 10वीं के परीक्षा के मूल्यांकन कार्य को बहाल करने का फैसला किया. फैसले के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को लागू करते हुए बिहार बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य आरम्भ किया जाएगा.

बिहार बोर्ड 10वीं की कापियों का मूल्यांकन

आपको बता दें कि लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ाने के बाद आंसर शीट की चेकिंग करवाई जाए या न करवाई जाए, इस मुद्दे पर बिहार बोर्ड ने एक ही दिन में कई बार फैसले बदले. बोर्ड ने सुबह पहले  17 मई तक मूल्यांकन कार्य को स्थगित करने का निर्णय लिया. परन्तु कुछ देर में ही फिर बोर्ड ने कहा कि मूल्यांकन कार्य के बारे में एक-दो दिन में फैसला किया जायेगा.

बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग को लागू कर कोविड-19 के बचाव से संबंधित सभी सुरक्षा मानकों का उपयोग करते हुए 10वीं परीक्षा के कापियों का मूल्यांकन कार्य शुरू करने के संबंध में समिति द्वारा विचार विमर्श किया जा रहा है और फैसला अगले 2 दिनों में लिया जायेगा.

परन्तु शाम होते-होते बिहार बोर्ड ने यह घोषणा कर दी कि मैट्रिक परीक्षा की शेष कापियों का मूल्यांकन 6 मई से शुरू किया जायेगा.

विदित हो कि बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने यह बताया था कि कक्षा 10वीं की परीक्षा की 75% उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है. उन्होंने कहा था कि 3 मई को यदि लॉकडाउन ख़त्म हो गया तो 3 से 4 दिन में वह बोर्ड की 10वीं परीक्षा के रिजल्ट की तैयारी पूर्ण कर ली जायेगी.

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 अपडेट

अतः बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा लिए गए नवीनतम फैसले के आधार पर कहा जा सकता है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 10 मई के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
गुरुग्राम की हवा बनी पढ़ाई में बाधा, बच्चों के 94,859 स्कूल दिवस बर्बाद
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
दिल्ली में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं? CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड
CBSE स्पेशल परीक्षा की डेटशीट जारी, 12 अक्टूबर से मिलेंगे एडमिट कार्ड

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget