एक्सप्लोरर

बिहार बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने से पहले पढ़ लें ये जरूरी दिशानिर्देश, इस दिन से शुरू हो रही परीक्षा

Bihar Board Exam 2025: परीक्षा के लिए विभाग ने 38 जिलों में 1585 केंद्र बनाए हैं. इस परीक्षा में कुल 29 लाख 94 हजार 781 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे है.

Bihar Board Exam: सर्दियों के जाने का वक्त आ गया है और अब 10 वीं 12 वीं के छात्र छात्राएं एग्जाम शेड्यूल को लेकर तरह तरह के पैंतरे लगा रहे हैं. ऐसे में बिहार बोर्ड ने भी परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया है. जहां 1 फरवरी से बिहार बोर्ड अपनी परीक्षाएं कराने जा रहा है तो वहीं इसे लेकर दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं. आपको बता दें कि बिहार बोर्ड की परीक्षाओं में सबसे ज्यादा बच्चे हिस्सा लेते हैं. परीक्षाएं 1 फरवरी से 25 फरवरी तक चलने वाली है. वहीं इंटर की बोर्ड परीक्षाएं 1 से 15 फरवरी तक चलेंगी.

परीक्षाओं के लिए बोर्ड लगभग सभी तैयारियां पूरी कर चुका है. इस परीक्षा के लिए विभाग ने 38 जिलों में 1585 केंद्र बनाए हैं. इस परीक्षा में कुल 29 लाख 94 हजार 781 परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे है. ऐसे में आपको परीक्षा के दिशा निर्देश पहले ही जान लेने चाहिए. आइए आपको बताते हैं.

ये रहेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय

मैट्रिक इंटर की परीक्षा दो पारियों में होगी. पहली पारी का समय 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा तो वहीं दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे से शाम सवा पांच बजे तक परीक्षार्थी परीक्षा दे पाएंगे. ऐसे में परीक्षा केंद्र में प्रवेश का समय सुबह 9 बजे तक दिया जाएगा. तो वहीं दूसरी पारी के लिए दोपहर 1:30 तक प्रवेश दिया जाएगा.  विभाग ने दिशा निर्देश देते हुए कहा है कि छात्र-छात्राएं परीक्षा के वक्त जूते मोजे पहनकर ना आएं.

यह भी पढ़ें: NIOS 10th Result 2025: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के 10वीं का रिजल्ट घोषित, जानिए कहां से करें चेक

एडमिट कार्ड में है कोई गलती तो ऐसे मिलेगा प्रवेश

आपको बता दें कि बिहार शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि अगर छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड में कोई गलती या करेक्शन की गुंजाइश है तो वो अपना एक वैलिड आईडी प्रूफ अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर आएं. छात्र अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या फिर फोटो वाली बैंक पासबुक पहचान पत्र के तौर पर लेकर आ सकते हैं. इसके अलावा आपको बता दें कि परीक्षा के दौरान पूरे कक्ष की वीडियोग्राफी भी की जाएगी. साथ ही सीसीटीवी से पूरी निगरानी भी रखी जाएगी. परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी. किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर आना परीक्षा केंद्र में पूरी तरह से वर्जित है.

यह भी पढ़ें: UP NEET PG काउंसलिंग 2024: तीसरे राउंड की मेरिट लिस्ट जारी, जानिए कहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
ICAI CA फाइनल का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget