एक्सप्लोरर

फिर हाथों-हाथ लिए जाएंगे इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स, बड़ी IT कंपनियां कर रही हैं कैम्पस विजिट की तैयारी

IT Industry Placement: बड़ी आईटी कंपनियां इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को इस बार बढ़िया प्लेसमेंट दे सकती हैं. सितंबर में कैम्पस विजिट होनी है, जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई है.

Engineering Students To Get Good Placements This Year: आईटी इंडस्ट्री इस बार इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स पर मेहरबान हो सकती है. संभावना है कि इस बार छात्रों को बड़ी कंपनियों में अच्छा कैम्पस प्लेसमेंट मिले. सितंबर में इन कंपनियों को कैम्पस विजिट करना है और इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है. पिछले कई साल आईटी फील्ड में रोजगार के लिए बहुत अच्छे नहीं रहे. ना ही कंपनियां कैम्पस आ रही थी और ना ही अच्छी नौकरियां मिल रही थी.

पिछली साल अच्छा नहीं रहा था प्लेसमेंट

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी आईटी कंपनियां जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सेंचर, कॉग्निजेंट वगैरह ने टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों से कहा है कि वे सितंबर में कैंडिडेट्स को हायर करने के लिए कैम्पस विजिट करेंगे. पिछले साल की बात करें तो आईटी इंडस्ट्री के रुचि न लेने से प्लेसमेंट में काफी गिरावट नोट की गई थी.

अपनी मांग भी रखी

इतना ही नहीं कुछ आईटी कंपनियों ने साफ कहा है कि उन्हें किस विषय के एक्सपर्ट चाहिए इसलिए फाइनल ईयर में उन सब्जेक्ट्स में भी कैंडिडेट्स को ट्रेन किया जाए. कॉग्निजेंट ने ऐसी लिस्ट भेजी है और खास विषयों के एक्सपर्ट हायरिंग के लिए मांगे हैं. टीसीएस के कई सोर्सेज से भी ये पता चला कि कंपनी सितंबर में कैम्पस विजिट करेगी.

इन कैटेगरी में हायरिंग

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि स्टूडेंट्स को उम्मीद है कि टीसीएस तीन कैटेगरी में कैंडिडेट्स का चुनाव करेगी. ये हैं निन्जा, डिजिटल और प्राइम. एक अनुमान के मुताबिक डिजिटल और निन्जा के लिए सालाना पैकेज 7 लाख के करीब हो सकता है और यूजी स्टूडेंट्स के लिए ये 9 लाख रुपये तक हो सकता है.

क्या कहना है एक्सपर्ट्स का

इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी ये बताना मुश्किल होगा कि कैंडिडेट्स की हायरिंग बल्क में होगी या नहीं लेकिन पिछले दो सालों से बेहतर प्लेसमेंट होने की संभावना इस बार है. इसके अलावा वे कैंडिडेट्स जो किसी खास एरिया में प्रवीण हैं जैसे क्लाउड कम्प्यूटिंग वगैरह, इन्हें प्लेसमेंट मिलने के ज्यादा चांस रहेंगे.

इतनी कंपनियों ने दिखायी रुचि

कुछ इंजीनियरिंग कॉलेजों ने तो स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट के लिए ट्रेन करना भी शुरू कर दिया है. उन्हें इंटरव्यू तकनीक, प्रॉब्लम सॉल्विंग और पायथन प्रोग्रामिंग वगैरह सिखायी जा रही है. करीब 95 कंपनियों ने कैम्पस प्लेसमेंट में रुचि दिखायी है. इस बार कुछ विदेशी कंपनियां जैसे गूगल और माइक्रोसॉफ्ट भी प्लेसमेंट में रुचि दिखा रही हैं. ये कैंडिडेट्स को हायर करती हैं तो काफी लंबे गैप के बाद उम्मीदवारों को विदेशी आईटी कंपनियों में प्लेसमेंट मिलेगा.

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में निकली नौकरियां, ये कर सकते हैं अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
GDS की पहली मेरिट में गजब का अंतर, कहीं 100% तो कहीं 83.5% कटऑफ पर नौकरी 
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
टूरिज्म में बनाना है करियर तो कौन-सा कोर्स करें? जानें बेस्ट ऑप्शंस
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget