एक्सप्लोरर

AP 10th Board Exam 2021: आंध्र प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा स्थगित, जुलाई में स्थिति की समीक्षा के बाद होगा फैसला

आंध्र प्रदेश सरकार ने अगली सूचना तक 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है. इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य जुलाई में फिर से स्थिति की समीक्षा करेगा और उसके बाद ही 10वीं की परीक्षा को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा. बता दें कि इससे पहले सरकार ने 12वीं की परीक्षा स्थगित कर दी थी.

कोविड-19 महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए और छात्रों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखते हुए, आंध्र प्रदेश सरकार ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य जुलाई में फिर से स्थिति की समीक्षा करेगा और उसके अनुसार निर्णय लेगा.

बता दें कि आंध्र प्रदेश कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएँ 7 जून से 16 जून 2021 तक आयोजित होनी थी.

12वीं की परीक्षा भी स्थगित की गई है

इससे पहले, आंध्र प्रदेश सरकार ने "हाईकोर्ट के सुझाव का सम्मान करते हुए " इंटरमीडिएट या कक्षा 12वीं के छात्रों की ईयर-एंड परीक्षा को स्थगित कर दिया था. दरअसल आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में कोरोनोवायरस के प्रसार के बावजूद 10वीं और 12वीं की परीक्षा को आयोजित कराने के सरकार के फैसले के खिलाफ कुछ छात्रों द्वारा दायर दो जनहित याचिका याचिकाओं पर सुनवाई की थी. जब याचिका हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए आई, तो सरकार ने अपना रुख बदल दिया और कहा कि वह परीक्षाओं को स्थगित कर रही है. सरकार ने अदालत को सूचित किया, "हम जुलाई में फिर से स्थिति की समीक्षा करेंगे और निर्णय लेंगे." अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख दी है.

 एपी इंटर परीक्षा 6 से 23 मई तक आयोजित होनी थी

बता दें कि एपी इंटर परीक्षा 2021 6 से 23 मई तक आयोजित होने वाली थी. आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (BIEAP) ने गुरुवार 29 अप्रैल को आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.in पर इंटरमीडिएक पब्लिक एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं. एपी इंटर हॉल टिकट रिलीज किए जाने के बाद कई स्टूडेंट्स और पैरेंट्स ने कोरोना संक्रमण  के प्रसार को देखते हुए परीक्षा रद्द करने या स्थगित किए जाने की मांग की थी.

सभी विपक्षी दलों - टीडीपी, बीजेपी, जन सेना और कांग्रेस ने भी सरकार से कक्षा 10 और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को रद्द या स्थगित करने का आग्रह किया था.

ये भी पढ़ें

Haryana Coronavirus: हरियाणा में कोरोना की रफ्तार हुई कम, 1 जून से खुल सकते हैं 9वीं से 12वीं तक के स्कूल

इंजीनियरिंग की पढाई हिंदी सहित 7 रीजनल भाषाओं में उपलब्ध, ग्रामीण और Tribal स्टूडेंट्स के लिए सराहनीय पहल

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
2026 में रिटायर हो रहे पहले अग्निवीर, 4 साल की सेवा के बाद कौन सी सरकारी नौकरी के मिलेंगे मौके
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
MP Board 2027: 10वीं- 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप
सरकार ने किया स्कॉलरशिप योजनाओं का विस्तार, 2025-26 में दी गई 1.09 करोड़ स्कॉलरशिप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget