एक्सप्लोरर

पेपर लीक पर बने सख्त कानून का छात्रों पर क्या पड़ेगा असर? हर स्टूडेंट जरूर जान लें ये बात

Anti Paper Leak: पेपर लीक के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब देश में एंटी पेपर लीक लॉ लागू कर दिया गया है. जिसका मकसद साफ-सुथरी और सुचितापूर्ण परीक्षा करवाना है.

Anti Paper Leak Law: देश में इस वक्त कोई चर्चा में है तो वो है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी. नीट यूजी परीक्षा के स्कोर कार्ड जारी होने के बाद से ही देश भर के लाखों स्टूडेंट्स और उनके समर्थन में राजनीतिक दल सड़कों पर हैं. मामला सुप्रीम कोर्ट में है साथ ही एनटीए ने डीजी सुबोध कुमार को हटा दिया और उनके स्थान पूर्व आईएएस प्रदीप सिंह खरोला को नियुक्त किया है. इसके अलावा देश में पेपर लीक जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एंटी पेपर लीक कानून लाया गया है. आइए जानते हैं इस कानून का छात्रों पर क्या असर पड़ेगा.

दरअसल, नीट यूजी के पेपर लीक की खबरों के अलावा यूजीसी नेट का पेपर भी बीते दिनों में लीक हो गया था. जिसके बाद एजेंसी ने इस परीक्षा को रद्द कर दिया था. शिक्षा मंत्री ने बताया था कि पेपर डार्क वेब पर लीक हो गया था. इसके अलावा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CSIR यूजीसी नेट और नीट पीजी जैसी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया. इसके अलावा देश भर के किसी ना किसी राज्य में पेपर लीक जैसी घटनाएं बीते दिनों सामने आम हो गया है. जिसके बाद अब इस कानून को लागू करना आवश्यक नजर आ रहा था.

परीक्षा पेपर लीक और आंसर शीट से छेड़छाड़ करने वालों पर केंद्र सरकार का नया कानून लागू होगा. इस कानून के तहत दोषियों को कम से कम 3-5 साल जेल और 10 लाख रुपये तक जुर्माना देना पड़ सकता है. संगठित अपराध में शामिल लोगों को 5 से 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. इसके साथ ही, कम से कम 1 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. यह कानून संगठित अपराध को रोकने और अपराधियों को सजा दिलाने में मदद करेगा.

इस कानून में प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों को छूट दी गई है. इस विधेयक का उद्देश्य उन लोगों को रोकना है जो धांधली करके बच्चों और देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार एंटी-पेपर लीक कानून एक सकारात्मक कदम हो सकता है जो परीक्षाओं की निष्पक्षता और ईमानदारी सुनिश्चित करने में मदद करेगा.

ये परीक्षा कानून के दायरे में

  • संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी)
  • कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी)
  • रेलवे भर्ती परीक्षा 
  • आईबीपीएस भर्ती एग्जाम 
  • राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए), आदि.

यह भी पढ़ें- QS Rankings 2025: भारत के इन इंस्टीट्यूट में मिल गया एडमिशन, तो लाखों की नौकरी पक्की! लग जाएगी ऑफर लेटर्स की झड़ी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
UP सरकार का पूर्व अग्निवीरों काे तोहफा, इन विभागों में मिलेगा 20% आरक्षण
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
NIOS ने जारी की 10-12वीं की डेटशीट, अक्टूबर से दिसंबर तक होंगे एग्जाम
RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
RRB NTPC में अलग से होगी स्टेशन मास्टर भर्ती, CBT से होगा चयन
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम
CSIR-UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगा एग्जाम

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget