एक्सप्लोरर

जानवरों को समझने के लिए लेनी होगी ये डिग्री, फीस एक दो लाख नहीं...36 लाख से ज्यादा है

इस अजीबोगरीब 3 साल के डिग्री कोर्स में छात्रों को जानवरों और कीड़े मकोड़ों का व्यवहार समझना और वह बदलते प्राकृतिक वातावरण में किस तरह का व्यवहार इंसानों के आसपास करते हैं यह बताया जाता है.

साधारण पढ़ाई पढ़ने के बाद आजकल नौकरी मिलना बेहद मुश्किल है. इसलिए लोग तरह-तरह के स्पेशलाइज्ड कोर्स कर रहे हैं. स्पेशलाइजेशन के नाम पर दुनियाभर के तमाम इंस्टीट्यूट अजीबोगरीब प्रकार के डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करा रहे हैं. इसी तरह का एक कोर्स है, जिसमें आप जीव जंतुओं के व्यवहार को समझने की कोशिश करते हैं. इन जीव जंतुओं में चींटी से लेकर कॉकरोच तक शामिल हैं. सबसे खास बात कि लोग इस कोर्स में खूब दिलचस्पी भी दिखा रहे हैं. हालांकि, इस कोर्स की फीस इतनी ज्यादा है कि उसे चुकाने के लिए एक आम भारतीय को अपने पिताजी की एफडी तोड़नी पड़ सकती है. तो चलिए आज आपको इस अजीबोगरीब कोर्स के बारे में बताते हैं.

क्या है यह कोर्स

यह अजीबोगरीब कोर्स ब्रिटेन की चेस्टर यूनिवर्सिटी में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स का नाम है एनिमल बिहेवियर एंड साइकोलॉजी, इसमें छात्रों को बीएससी की डिग्री दी जाती है. यह एक तरह का फुल टाइम कोर्स है और इसमें 3 साल का समय लगता है. इस कोर्स के अंतर्गत छात्रों को कीड़े मकोड़ों का व्यवहार समझने की शिक्षा दी जाती है. खासतौर से कॉकरोच के व्यवहार को समझने के लिए यहां स्पेशलाइज्ड कोर्स कराया जाता है. अब इस कोर्स को करने के बाद आपको कौन सी नौकरी मिलेगी और इसका स्कोप क्या है, इसके बारे में तो ज्यादा जानकारी ब्रिटेन की ये चेस्टर यूनिवर्सिटी ही दे सकती है. इसके लिए आप इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और जानकारी हासिल कर सकते हैं.

कितनी है इस कोर्स की फीस

इस कोर्स के बारे में जानकर आप जितना हैरान हुए होंगे, उससे कहीं ज्यादा हैरान आप इस कोर्स की फीस को सुनकर होंगे. एनिमल बिहेवियर एंड साइकोलॉजी में बीएससी ऑनर्स करने के लिए यूनिवर्सिटी आफ चेस्टर विदेशी छात्रों से लगभग 12 लाख रुपए की सालाना फीस वसूलता है. यानी अगर आप भारतीय हैं और यह कोर्स करना चाहते हैं तो आपको लगभग 12 लाख रुपए सालाना और पूरी डिग्री के लिए 3 साल की फीस लगभग 36 लाख रुपए चुकाने होंगे. वहीं जो लोग इस कोर्स को पार्ट टाइम में करना चाहते हैं, उन्हें पूरी डिग्री कंप्लीट करने में 7 साल का समय लगेगा.

इस कोर्स में छात्रों को क्या सिखाया जाता है

इस अजीबोगरीब 3 साल के डिग्री कोर्स में छात्रों को जानवरों और कीड़े मकोड़ों का व्यवहार समझना और वह बदलते प्राकृतिक वातावरण में किस तरह का व्यवहार इंसानों के आसपास करते हैं यह बताया जाता है. इसके साथ ही इस कोर्स में स्टूडेंट्स को इस बात की भी शिक्षा दी जाती है कि वह पृथ्वी पर मौजूद जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए क्या कर सकते हैं. और उनका संरक्षण इस पृथ्वी के संतुलन को बनाए रखने के लिए कितना ज्यादा जरूरी है यह भी इस कोर्स में बताया जाता है. इस डिग्री को पूरा करने के बाद ज्यादातर छात्रों को जीव वैज्ञानिक बनने में मदद मिलती है और उन्हें जंगलों में इन जीव-जंतुओं  का अध्ययन करने का मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें: IIT BHU में निकली नौकरियां, आवेदन के लिए बचे हैं चंद दिन, तुरंत कर दें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र बदला, 2027-28 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया अकादमिक सत्र, सरकार का बड़ा फैसला
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI के दौर में संस्कृत की बढ़ी वैल्यू, इन यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेकर बना सकते हैं करियर
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स
AI से लेकर Python तक... CBSE छात्रों को देगा भविष्य की टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग; शुरू किए फ्री के कोर्स

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget