एक्सप्लोरर

Amazon India ने लॉन्च की Amazon Academy, JEE प्रिपरेशन में करेगी स्टूडेंट्स की मदद, जानें डिटेल्स

Joint Entrance Examination क्रैक करने के लिए स्टूडेंट्स को कोचिंग देने के उद्देश्य से अमेजन ने अमेजन एकेडमी लॉन्च की है. इस प्रकार अमेजन इंडिया ने यहां के एडु-टेक बिजनेस में इनवेस्टमेंट की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

Amazon India Launches Amazon Academy For JEE Preparation: जेईई की प्रिपरेशन करने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है कि अमेजन इंडिया ने उनके लिए अमेजन एकेडमी नाम का प्लेटफॉर्म लांच कर दिया है. यह एप्लीकेशन जेईई की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है जो उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग देगा. इस एप्लीकेशन के साथ ही अमेजन ने एजुकेशन बिजनेस में इनवेस्टमेंट की ओर कदम बढ़ा दिए हैं.

इस एप्लीकेशन के माध्यम से जेईई के लिए लाइव लेक्चर्स, क्यूरेटेड लर्निंग मैटीरियल, कॉम्प्रीहेंसिव एसेसमेंट्स आदि ऑफर किए जाएंगे. फिलहाल इस कोचिंग के द्वारा मुख्य रूप से इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी करवायी जाएगी लेकिन ऐसी आशा है कि आने वाले समय में अन्य विषयों की भी कोचिंग उपलब्ध करा दी जाए.

इस कोर्स की अच्छी बात यह है कि इसमें फिलहाल सभी कुछ फ्री में उपलब्ध होगा. यानी लर्निंग मैटीरियल, ऑनलाइन कोर्सेस, ऐसेसमेंट मॉड्यूल्स वगैरह.

जेईई की तैयारी पर केंद्रित है यह प्लेटफॉर्म –

हर साल हमारे देश में ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स देते हैं. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए यह परीक्षा खासा महत्व रखती है. ऐसे में स्टूडेंट्स की नब्ज पकड़ते हुए अमेजन ने जेईई की तैयारी के लिए ही एप्लीकेशन लांच किया है.

कोविड के इस समय में जब हर कोई आर्थिक मार झेल रहा है, ऐसे में अमेजन के इस प्रयास को हाथों-हाथ लिए जाने की तगड़ी संभावना है.

इस बारे में कंपनी का कहना है कि “ये टेस्ट जेईई परीक्षा का वास्तविक अनुभव करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं जो छात्रों को परीक्षा की बारीकियों को समझने में मदद करेंगे. छात्रों को इसमें बताए जाने वाले शॉर्टकट, मेमोनिक्स, टिप्स और ट्रिक्स से भी लाभ होगा. इसके साथ ही प्रश्नों को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस करने का प्रयास इस प्लेटफॉर्म की सहायता से किया जाएगा. "

कुछ समय पहले अमेजन ने जेईई रेडी के नाम से 2019 के मिड में इस एकेडमी को टेस्ट करना शुरू किया था. फिलहाल यह एकेडमी अगले कुछ महीनों के लिए फ्री में अपनी सेवाएं देगी.

IAS Success Story: नौकरी के साथ की तैयारी, रोशन कुमार ने ऐसे UPSC परीक्षा में बाजी मारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget